Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता रैली

ठाणे ( हिना खान ) अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर ठाणे मनपा ने आज सुबह स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक स्वच्छता अभियान और एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी ली गई।

          गुरुवार को सुबह 7 बजे कोपरी के अष्टविनायक चौक, चेंदनी कोलीवाड़ा और स्वामी समर्थ मठ क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत एक जागरूकता रैली के साथ हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सफाई कर्मचारी और मनपा के अधिकारी शामिल हुए। इसके बाद वृक्षारोपण किया गया। इसके अलावा, ऑर्नैट संगठन के कलाकारों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इस अभियान में ठाणे पूर्व के वरिष्ठ नागरिक समूह, स्वराज महिला मंडल, स्वराज सामाजिक संस्था, स्वामी समर्थ मठ सेवाकारी, योग समूह, मीठाबंदर रोड, चेंदानी कोलीवाड़ा कोली समाज, आर्ट ऑफ लिविंग- इको क्रांति, मनोहर चव्हाण, स्वप्निल कोली, अरुण राजगुरु आदि ने भाग लिया।

        वहीं इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रानी शिंदे की उपस्थिति में सभी नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली। उनके साथ मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मयूरी वखारिया और शंभुराज कांबले, उप मुख्य स्वच्छता निरीक्षक लक्ष्मण पुरी, स्वच्छता निरीक्षक मुकेश नेस्वंकर , सुनील जगताप, अजय जगताप, संजू रणदिवे आदि शामिल हुए। इसके अलावा दोपहर मनपा मुख्यालय में भी कार्यक्रम होगा। मनपा कर्मचारियों के लिए एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी ली गई।

संबंधित पोस्ट

जिलेटीन व डीटोनेटर विक्री करने आये 3 युवक 4 लाख 45 हजार रूपये के विस्फोटक समेत गिरफ्तार 

Aman Samachar

वाल्मिकी नवयुवक संघ ने हाथरस घटना के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की 

Aman Samachar

चार मेट्रो लाइन के लिए मोघरपाड़ा में सबसे बड़े एकीकृत मेट्रो डिपो के लिए एमएमआरडीए को मिली जमीन

Aman Samachar

मानसून की पहली बारिश ने खोली मनपा के दावों की पोल , सुरक्षा दीवार , पेड़ गिरने व जलजमाव से परेशानी , अपप्रिय घटना न होने से प्रशासन को राहत 

Aman Samachar

हम गिरफ्तारी के भय से न ही डर सकते न झुक सकते हैं – डॉ जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

नाला सफाई नहीं होने से बरसात में भिवंडी के पुनः डूबने पर मनपा होगी जिम्मेदार – प्रशांत लाड

Aman Samachar
error: Content is protected !!