Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांग्रेस ने निकाली “जरा याद करो कुर्बानी ” तिरंगा यात्रा

ठाणे ( युनिस खान ) भारतीय सेना को समर्थन देने के लिए, सभी भारतीय हमेशा उनके साथ हैं और उनकी अद्वितीय वीरता की कहानी को लोगों तक पहुंचाने के लिए, स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई। ठाणे कांग्रेस द्वारा ठाणे शहर (जिला) कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट की उपस्थिति में “जरा याद करो कुर्बानी” तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया था।

        इस अवसर पर विक्रांत चव्हाण और प्रदेश प्रभारी संतोष ने स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र एवं तलावपाली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा में प्रतिभागियों ने उनका अभिवादन कर पदयात्रा प्रारंभ की। जय जवान, जय किसान, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल गूंज उठा। लोग हाथों में भारतीय तिरंगा झंडा लेकर नारे लगा रहे थे। पदयात्रा में शामिल लोगों ने ठाणे स्टेशन पर संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विक्रांत चव्हाण ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्रियों पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और श्रीमती इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान पाकिस्तान से विजय प्राप्त की। पहलगाम की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले पर्यटकों तथा ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी दूरदर्शिता और राजनीतिक उपलब्धियों की यादें ताजा की गईं। तिरंगा पदयात्रा भारत माता के नारे के साथ समाप्त हुई। भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा रैली में ठाणे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता राहुल पिंगले सहित बड़ी संख्या में सभी स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

संबंधित पोस्ट

प्रदेश के हर स्कूल में फुटबॉल खेल पहुंचाया जायेगा  – दीपक केसरकर

Aman Samachar

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ड्राइवइन टीकाकरण केंद्र विवियाना मॉल की पार्किंग में दो दिनों में होगा शुरू 

Aman Samachar

निजी कंपनी व सोसायटियों में टीकाकरण की अनुमति देने की मनपा की योजना घोषित

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 6 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ कर देश को गहन वित्तीय समावेशन से जोड़ा

Aman Samachar

अति महत्वाकांक्षी क्लस्टर योजना ठाणे समेत पूरे राज्य में शुरू होगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर लिमिटेड ने टीपीजी ग्रोथ और टेमासेक से 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की जुटाई फंडिंग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!