Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का कमर्शियल टेलीपोर्ट हब बहुत जल्द करेगा सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइड

ठाणे ( युनिस खान ) आर्या डिजिटल ओटीटी के बाद आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का कमर्शियल टेलीपोर्ट हब को जोर – शोर के साथ तैयार किया जा रहा हैं जो बहुत जल्द सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइड करेगा। जिसको लेकर आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया में पोस्ट भी साझा किया हैं।
       उन्होंने बताया कि लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं जबकि,कमर्शियल टेलीपोर्ट हब के लिए निर्माण कार्य भी लगभग समाप्ति पर हैं।अनुमानित 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका हैं। आगामी कुछ माह में सैटेलाइट सर्विस शुरू होने की संभावना हैं। बता दें कि कई वर्षों से दुर्गेश आर सिंह राजपूत इसको लेकर प्रयासरत हैं। यह उनके जीवन के संघर्ष और मेहनत का नतीजा हैं जो सफल होने जा रहा हैं। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी एंटरटेनमेंट उद्योग में बेहतर कर रहीं हैं। आर्य डिजिटल ओटीटी में लगभग 1200 से भी अधिक कंटेंट हैं और 50 हजार से अधिक डाउनलोड्स भी है।कंपनी के कई यूट्यूब चैनल्स हैं,जिनमें मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। लेकिन,सैटेलाइट सर्विस में कदम इनकी एक बहुत बड़ी उपलब्धि में से एक होगी। यह कमर्शियल टेलीपोर्ट हब उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बनाया जा रहा हैं जो जल्दी ही सबको अपनी सेवा प्रदान करेगा।

संबंधित पोस्ट

एयू बैंक ने वित्तीय वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में 393 करोड़ रुपये का लाभ किया अर्जित 

Aman Samachar

पेडिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करके ठाणे-मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी से मुक्त बनाया जाएगा – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

27 मार्च से 2 अप्रैल तक तृतीय पंथी नागरिकों का विशेष मतदाता पंजीकरण

Aman Samachar

मानपाडा, पातलीपाडा की कचरे व गटर की समस्या सुलझाने की मनपा से मांग 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा ने की 9 हजार रुपये दिवाली सानुग्रह अनुदान देने की घोषणा

Aman Samachar

 कार पलटी होने से एक युवक की मौके पर मृत्यु , तीन गंभीर जखमी

Aman Samachar
error: Content is protected !!