Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी के नए मनपा आयुक्त म्हसाल ने अपना पदभार संभाला 

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के नए आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है.  मनपा मुख्यालय स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवनियुक्त आयुक्त का अभिनंदन करने के लिए मनपा अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे सहित मनपा उपायुक्त दीपक झिंझाड, मनपा उपायुक्त नूतन खाड़े, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, मनपा उप अभियंता संदीप सोमानी, सुरेश भट्ट, सचिन नाईक, विनोद मते अविनाश चव्हाण, उद्धव गावड़े,हरीश म्हात्रे, विनोद भोइर, स्वच्छता अधिकारी जेएम सोनवणे,सहायक आयुक्त बालाराम जाधव,सुनील भोईर,सुदाम जाधव एवं जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर पुष्पगच्छ देकर नए आयुक्त म्हसाल का स्वागत किया.
                 गौरतलब हो कि पिछले सप्ताह शासन द्वारा आनन-फानन में करीब 10 माह तक भिवंडी मनपा आयुक्त रहे सुधाकर देशमुख का तबादला कर दिया गया था. शासन द्वारा मीरा- भायंदर मनपा में अतिरिक्त आयुक्त रहे विजय कुमार म्हसाल को भिवंडी मनपा आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपकर विकास कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं. विदित हो कि, भिवंडी मनपा नागरिकों की मूलभूत समस्याओं सहित आर्थिक तंगी से जूझ रही है. फंड के अभाव में शहर में विकास के सारे कार्य ठप्प पड़े हैं. नए मनपा आयुक्त म्हसाल के समक्ष भिवंडी शहर के मूलभूत समस्याओं का निराकरण व अन्य तमाम जनहित मुद्दों के साथ ही कोरोना संकटकाल की वजह से बिगत 2 वर्षों से विकास की पटरी से उतरी गाड़ी को फिर से पटरी पर लाने की कठिन चुनौती है. शहरवासियों की निगाहें नए आयुक्त की कार्यप्रणाली पर टिकी हुई हैं. शहरवासियों को आशा है कि अनुभवशील आयुक्त विजयकुमार म्हसाल शहर की मूलभूत समस्याओं के निराकरण सहित सर्वांगीण विकास किए जाने हेतु सार्थक कदम उठाएंगे.

संबंधित पोस्ट

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मिस वर्ल्ड एशिया का हुआ सत्कार 

Aman Samachar

होंडा की नई ग्‍लोबल एसयूवीएलीवेट ने भारत में ग्‍लोबल डेब्‍यू किया   

Aman Samachar

नाला सफाई व सडकों की मरम्मत कार्य पूरा कराने का आयुक्त ने अधिकारीयों को दिया निर्देश

Aman Samachar

आसान रीपेमेंट और त्वरित सहायता: पर्सनल लोन के प्रमुख लाभ

Aman Samachar

 76 फीसदी अल्प आय वर्ग के उपभोक्ता आय के स्तर में सुधार की अपेक्षा 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अग्निवीरों के लिए भारतीय थल सेना के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar
error: Content is protected !!