Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्रभारी खंड विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण से विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तार

प्रतापगढ़ (सुरेश महाराज ) मान्धाता ब्लाक के प्रभारी खंड विकास अधिकारी विजय कुमार गौतम द्वारा नरहर पट्टी का दौरा कर संचालित कार्यालय और कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक , सफाई कर्मी उपस्थित मिले।
              औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम सभा नरहर पट्टी का पंचायत भवन खुला पाया गया , सफाई व्यवस्था संतोष जनक थी। पंचायत भवन परिसर में साफ-सफाई ठीक नहीं थी जिसके लिए सफाई कर्मी को निर्देशित किया गया। प्रतिदिन पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मनरेगा योजना अंतर्गत लालती के खेत के समतलीकरण का कार्य प्रगति पर पाया गया। इस कार्य में 19 मनरेगा श्रमिकों का मस्टर रोल निर्गत हुआ है। निरिक्षण के समय 18 श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए। कार्य स्थल पर सी आइ बी बोर्ड नहीं लगा था जिसे शीघ्र लगवाने हेतु रोजगार सेवक को निर्देशित किया गया।
          प्रभारी खंड विकास अधिकारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि पक्की सड़क से संपर्क मार्ग, बस्ती तक संपर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य का निरीक्षण किया गया। इस कार्य पर दस श्रमिकों का मस्टर रोल निर्गत हुआ है। मौके पर 9 श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए, कार्य स्थल पर छाया और पेयजल व्यवस्था पायी गयी। ग्राम रोजगार सेवक से परिक्षण हेतु अभिलेख मांगा और अभिलेख अद्यतन पूर्ण न होने की दशा में अद्यतन पूर्ण करने के लिए ग्राम रोजगार सेवक और ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि औचक निरीक्षण के साथ साथ प्रेरणा संकुल संघ की बैठक ग्राम सभा उड़ी का डीह क्लस्टर की बैठक बी एम एम की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सी एल एफ की अध्यक्ष ममता सिंह तथा सचिव रीता वर्मा उपस्थित रही। सभी समूह सखियों को तीन नए समूह गठित करने तथा आवास व मनरेगा के 50/50 लाभार्थी को चिन्हित कर समूह से जोड़ने हेतु समूह सखियों को निर्देशित किया गया।

संबंधित पोस्ट

पानी के टैंक में गिरने से मृत बच्चे के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग 

Aman Samachar

कोंकण जाने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट रद्द करने की मांग को लेकर यात्रियों ने किया आंदोलन 

Aman Samachar

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने बी.एम.सी. को मानसिक स्वास्थ्य के संदेशों वाले 8500 मास्क किए भेंट 

Aman Samachar

दिवा डंपिंग ग्राउंड बंद करने की मांग को लेकर भाजपा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

नासिक अस्पताल दुर्घटना में 22 मरीजों की मृत्यु राज्य के लिए अत्यंत दुखद – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

एक करोड़ रूपये की लागत से बनी बहुचर्चित आर्ट गैलरी को बचाने के सामने आई मनसे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!