Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई समेत अन्य आवश्यक कार्य समय से पूरा करें – मनपा आयुक्त 

ठाणे [ युनिस खान ] मानसून से पहले सभी जरूरी कार्यों के साथ इस साल अप्रैल माह में नाले सफाई का काम शुरू कर दिया है। जिससे अबतक 40 से 50 फीसदी नाला सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है।  शेष कार्य समय समय से पूरा काराने का आदेश मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने आज शहर में सफाई कार्य का निरीक्षण करने के दौरान दिया है। उन्होंने अधिकारियों को इस बात का ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कि मानसून के मौसम में कहीं भी पानी जमा न हो और वर्षा जल निकासी कार्यों को समय पर पूरा कर लिया जाए।
          आज सुबह 8.30 बजे से मनपा आयुक्त डा  शर्मा ने स्वर्गीय महादेव पाटिल चौक, पांचपखाड़ी से नाले की सफाई के कार्य का निरीक्षण शुरू किया।  पूर्व महापौर नरेश म्हास्के, पूर्व नगर सेवक विकास रेपले, दीपक वेतकर, एकनाथ भोईर, पूर्व नगर सेविका रुचिता मोरे, दीपा गावंड, मीनल संखे , सुवर्णा कांबले, वृक्ष प्राधिकरण समिति सदस्य नम्रता भोसले, अतिरिक्त आयुक्त (1) संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त (2) संजय हेरवाड़े, नगर अभियंता प्रशांत सोंगरा, उपायुक्त मनीष जोशी, उपायुक्त दिनेश तायड़े, उपायुक्त शंकर पटोले , अपर नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, आरोग्य अधिकारी डा बालाजी हल्देकर, सभी सहायक आयुक्त, कार्यकारी अभियंता, उप अभियंता सहित मनपा के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
           शहर में मई माह के पहले या दूसरे सप्ताह में नाला सफाई का कार्य किया जाता है।  लेकिन इस साल अप्रैल के तीसरे हफ्ते में नाला सफाई का काम शुरू हो गया है।  नाले से गाद निकालने के लिए बड़े पैमाने पर जनशक्ति, जेसीबी और पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
              मनपा आयुक्त डा शर्मा ने दौरे की शुरुआत में स्वर्गीय महादेव पाटिल चौक, पांचपखाड़ी , रुनवाल सर्विस रोड पर नाला का निरीक्षण किया।  ज्ञानसाधना कॉलेज, धर्मवीर नगर, सुपरमैक्स कंपनी, ब्रैडमा कंपनी और वागले बस डिपो आदि स्थानों में नाले की सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को इन सभी नालों की गहराई बढ़ाने, नाले के किनारे गिरी हुई दीवारों का निर्माण करने, नाले के बहाव को साफ करने और नाले में आने वाली रुकावटों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जून में चिखलवाड़ी में सबमर्सिबल पंप स्थापित करने और अन्य आवश्यक उपाय करने का भी निर्देश दिया, जहां हमेशा मूसलाधार बारिश में पानी जमा होता है।
         उन्होंने संबंधितों को वागले प्रभाग समिति क्षेत्र में नाला सफाई का निरीक्षण कर पडवल नगर में पुलिया का काम तुरंत पूरा करने और इस जगह से अनाधिकृत केबल को तुरंत हटाने के भी निर्देश दिए।

संबंधित पोस्ट

श्रीगांव देवी मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर 11 हजार रूपये की चोरी

Aman Samachar

कोविड मरीजों की संख्या घटने के बावजूद जून तक जंबो कोविड सेंटर जारी रखेगी मनपा

Aman Samachar

जिले में वज्रेश्वरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथम , 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रोत्साहन पुरस्कारों की घोषणा

Aman Samachar

शकुंतलम थिएटर में नाटक कॉफी हाउस में इंतजार का सफल मंचन किया गया

Aman Samachar

12 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डिप्टी सीईओ अविनाश फड़तरे ने किया सम्मानित 

Aman Samachar

मुंबई एटीएस ने मुंब्रा से एक संदिग्ध युवक को उठाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!