Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय किसान संघ की बैठक में बरिस्ता के मुखिया का सम्मान 

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) जिले के विकासखंड मांधाता के ग्राम समिति बरिस्ता की बैठक जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार सिंह के आवास बरियार पुर में हुई। भारतीय किसान संघ की बैठक में ग्राम समिति बरिस्ता के अच्छे किसान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह( मुखिया) को अच्छी खेती के लिए मंच द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
            कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम समिति अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, ने किया। मंच द्वारा भारत माता, भगवान बलराम व दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत प्रचार प्रमुख डा.मान सिंह काशी प्रांत, जिला प्रभारी कौशांबी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेश प्रताप सिंह , जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ.भारत लाल गुप्ता , शशिकांत मिश्रा उपाध्यक्ष विकाश खंड मांधाता , रामजी गुप्ता  जैविक प्रमुख विकासखंड मांधाता, बरिस्ता ग्राम समिति के मंत्री डॉ.कृष्ण प्रताप सिंह (फौजदार ),  हरिकेश सिंह , बबलू सिंह ,ग्राम प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता , अशोक सिंह, ज्ञान सिंह , संदीप सिंह , मार्कण्डेय सिंह ,टी के सिंह ,चंडी सिंह ,अर्जुन सिंह आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

एसबीआई जनरल का रेडियो अभियान रेखांकित करता है कि मेडिकल इमरजेंसी को वित्तीय आपातकाल न बनने दें

Aman Samachar

मनपा आयुक्त ने बूस्टर डोस लेकर योजना का किया शुभारम्भ

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पूर्वी भारत की पहली होम-आधारित उपशामक कैंसर देखभाल सेवाएं शुरू की 

Aman Samachar

अमृता विश्व विद्यापीठम की ओर से छात्राओं के लिए ऑल इंडिया कोडिंग प्रतियोगिता के आयोजन का ऐलान 

Aman Samachar

मुंबई में बिजली की कमी दूर करने के तरीके तलाशने की जरुरत – निनाद पितले

Aman Samachar

विधायक निधि खर्च करने के निर्णय से लाखों छोटी-बड़ी सोसायटी को होगा फायदा – संजय केलकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!