Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाई स्कूल में दिवंगत पदाधिकारियों की शोक सभा में जन्नत के लिए की दुवाएं

भिवंडी  [ एम हुसेन ]  केएमई सोसायटी एवं रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज भिवंडी द्वारा संयुक्त रूप से सोसायटी के सदस्यों पूर्व कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान फकीह,अकैडमिक कौंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं जी.एम.मोमिन वीमेंस कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ इरफ़ान फकीह तथा पैटर्न मेंबर अफ़्सां सुहैल फकीह की याद में शोक सभा का आयोजन किया गया।
               रईस हाई स्कूल के उर्दू बसेरा हाल में सोसायटी के अध्यक्ष तलहा फकीह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में दिवंगत आत्माओं की शांती एवं जन्नत (स्वर्ग) में आला मुक़ाम के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अतिथि जी.एम.मोमिन वीमेंस कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर सय्यद इक़बाल सर ने अपने भाषण में कहा कि गत दिनों बहुत सी अज़ीम हस्तियां हमसे जुदा हुई हैं जिनको याद करके कलेजा मुंह को आता है।डॉ इरफ़ान फकीह उनमें से एक हैं। आप ने सेंट जेवियर्स कालेज में इरफ़ान फकीह के साथ बिताये  दिनों को याद किया।प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने लिखित शोक संदेश पढ़ कर सुनाया जिसे तीनो दिवंगत महानुभावों के परिजनों को सहायक मुख्यध्यापक मुख्लिस मदू ने पेश किया।शोकसभा कार्यक्रम में केएमई सोसायटी के सचिव सुहैल फकीह,रईस हाई स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,अज़ीज़ुलहक़ बुबेरे,मोहम्मद रफ़ी अंसारी,कॉमरेड असरार अहमद अंसारी,मुख्याध्यापिका जवेरिया काज़ी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए तीनो दिवंगत महानुभाओं के गुणों का बखान किया एवं उनकी  आत्मा की  शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन सहायक मुख्यध्यापह मुख्लिस मदू ने किया।
Attachments area
Attachments area

संबंधित पोस्ट

ऑन्को (कैंसर) को हराकर नया जीवन पाने वालों के सशक्तिकरण के साथ, मेडिका कैंसर के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार

Aman Samachar

आदिवासियों की मांगों को लेकर श्रमजीवी संघटना ने तहसीलदार कार्यालय पर किया आन्दोलन

Aman Samachar

झोपड़पट्टी पुनर्वास की समस्या को लेकर भाजपा नेताओं की अधिकारीयों के साथ हुई बैठक 

Aman Samachar

मैनेजर के खिलाफ मालिक ने कराया पौने दो करोड़ रूपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Aman Samachar

यातायात पुलिस के साथ नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने मनाई दिवाली

Aman Samachar

नारात्रोत्सव के दौरान 8 से 14 तक शिवाजी मैदान में शिवसेना का रक्तदान सप्ताह

Aman Samachar
error: Content is protected !!