Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनधिकृत निर्माण , फेरीवाले , हाथगाड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई , सहायक मनपा आयुक्त पर हमला

ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण, फेरीवाले और ठेले के खिलाफ मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के निर्देश के बाद अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने कार्रवाई किया है। कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त कल्पिता पर फेरीवालों के हमले की जानकारी सामने आने से फेरीवालों के खिलाफ कड़ी करवाई किये जाने की संभवना बढ़ गयी है।आज माजीवाडा मानपाडा में कार्रवाई के दौरान सहायक मनपा आयुक्त कल्पिता पर हमला हुआ है जिन्हें वेदान्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम पुलिस में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू थी। मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्र के स्टेशन रोड क्षेत्र व गुलाब पार्क, तनवर नगर नाका व कौसा क्षेत्र में फेरीवालों को हटाया गया।  साथ ही जेसीबी की मदद से 13 ठेले जब्त कर तोड़ दिए गए।  उथालसर प्रभाग समिति क्षेत्र में सिंह नगर , सिद्धेश्वर तालाब व कोलबाड व  नौपाड़ा कोपारी प्रभाग समिति क्षेत्र मेंअनधिकृत फेरीवाले और ठेले वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान कलवा प्रभाग समिति क्षेत्र के कुंभराली में राज वाइन के पीछे ओम मयूरेश सोसाइटी के तल पर स्थित 8 मंजिला अनधिकृत इमारत की आठवीं मंजिल की स्लैब और आंतरिक दीवारों को तोड़ दिया गया।अतिक्रमण विभाग की उपायुक्त अश्विनी वाघमाले के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त सागर सालुंखे, शंकर पटोले और महेश अहेर ने अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों और पुलिस की मदद से कार्रवाई की है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भेजा गया सिंदूर

Aman Samachar

उप नगरीय ट्रेन की चपेट में आने दो लोगों की मौत, दो घायल गंभीर घायल

Aman Samachar

शापूरजी हाउसिंग का ज्वॉयविले अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में सौरव गांगुली के साथ शुरू करेगा पहला ब्रांड अभियान

Aman Samachar

विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी विश्वनाथ गंज विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

Aman Samachar

एडवोकेट यासीन मोमिन रईस हाई स्कूल के चेयरमैन नियुक्त

Aman Samachar

नाकाबिल डेवलपर्स से प्रोजेक्ट्स लेकर काबिल डेवलपर्स को देने के निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!