Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बारिश के जलजमाव से उत्पन्न समस्या के निराकरण की मनपा से मांग 

ठाणे ( युनिस खान ) कलवा पूर्व रेल्वे स्टेशन के पास आए दिन बारिश से पानी जमा हो जाता है, जिसके कारण गंदगी व मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। साथ ही कोरोना संक्रमण भी पैर पसार चुका है पानी निकलने का रास्ता न होने के कारण यह समस्या बनी है। जिसके कारण यात्रियों और पढ़ने वाले बच्चों को आने जाने में समस्या हो रही है।
       एक तरफ ठाणे मनपा स्वच्छता के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की बात करती है मगर रेल्वे स्टेशन पर साफ सफाई का कहीं नामोनिशान नहीं है।रोज हजारों लोग वहां से रिक्शा स्टैंड होने के नाते लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। बारिश में पानी कई फुट ऊपर भर जाता है पानी न निकलने की वजह से कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मिडिया फाउंडेशन के महाराष्ट प्रवक्ता बीपी शर्मा, मिडिया के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौबे, पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक गुरुनाथ गिरि, राज्य के महासचिव आशाराम गिरी, युवा संघर्ष रिक्शा चालक के अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, संतोष वर्मा आदि ज्ञापन सौंपा अतः आप से निवेदन है कि उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर तुरंत पानी की निकासी करें।

संबंधित पोस्ट

आपातकालीन स्थिति में गरीब मरीजों को मदद मिलनी चाहिए – रईस शेख

Aman Samachar

दिवा डंपिंग ग्राउंड बंद करने की मांग को लेकर भाजपा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

पीएनबी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू एग्री इंफ्रा फंड अभियान के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार जीता

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने यामी गौतम को दिवाली कैंपेन ‘नई दिवाली नई सोच’ के लिए जोड़ा

Aman Samachar

ईद ए मिलाद के त्यौहार व जुलुस के आयोजन की सशर्त अनुमति 

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!