Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मोमिन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेत्र हीन छात्र मोमिन माज़ का किया गया सत्कार

ठाणे ( युनिस खान ) मोमिन वेलफेयर सोसायटी के मोमिन जमात खाना में भिवंडी के चमकते सितारे मोमिन माज़ मुहम्मद शरीफ को एचएससी बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता  हासिल किया है। इसके लिए सत्कार समारोह का आयोजन सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल मजीद की अध्यक्षता में आयोजित कर सत्कार किया गया।
        बता दें कि मोमिन माज़ नेत्रहीन होने के बावजूद केएमईएस इंग्लिश मीडियम जूनियर कॉलेज में कामर्स विभाग में एडमीशन लेकर एचएससी बोर्ड परीक्षा में 84.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। मोमिन वेलफेयर सोसायटी के सचिव सुबहान सिकंदर अंसारी ने उपस्थित अतिथिगण और सदस्यों का स्वागत किया तथा मोमिन माज़ और उनके परिवार के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को वर्णन किया। प्रसिद्ध करियर काउंसलर मोमिन फहीम अहमद अब्दुल बारी ने मोमिन माज़ की सफलता और संघर्ष को शहर के छात्रों के लिए मिसाल बताया।
      अब्दुल अजीज अंसारी (समन्वयक वाईसीएमओयू स्टडी सेंटर) ने कहा कि मोमिन माज़ को शहर के हर उस छात्र से रूबरू कराया जाना चाहिए जो उच्च शिक्षा हासिल करने में अपने आप को कमतर समझते हैं। मोमिन तबस्सुम नियाज (प्रिन्सिपल राबिया गर्ल्स हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज) ने कहा कि माज़ का परीक्षा केंद्र हमारे स्कूल में था और वह हर दिन देखती थीं कि उनके माता-पिता परीक्षा के दिनों में बेटे के लिए चिन्तित रहते थे। इस अवसर पर माज़ के बड़े अब्बू मोमिन हनीफ मास्टर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
      विशिष्ट अतिथि महबूबुर्रहमान अंसारी ने कहा कि माज़ को शिक्षित करना  एक कठिन काम है। माज़ के माता-पिता ने इस परीक्षा का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। मौलाना इम्तियाज फलाही ने कहा कि समारोह में उपस्थित हर व्यक्ति मोमिन माज़ की सफलता में खुद को साझा कर रहा है। उन्होंने माज़ और उनके माता-पिता के लिए दुआ की और शहर के लोगों से अपील की कि इस धरोहर को जो आठ पारे का हाफिज भी हैं, की हर संभव मदद करने के लिए आगे आएं।
        इस अवसर पर मोमिन माजं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माता- पिता की दुआओं और परिश्रम से मैं सफलता प्राप्त कर पाया हूँ। माज़ मैनेजमेंट स्टडीज का कोर्स करना चाहते हैं। सीमाब अनवर मोमिन ने कार्यक्रम संचालन किया। कार्यक्रम की सफलता में मोमिन वेलफेयर सोसायटी के जिम्मेदार सुबहान सिकंदर अंसारी, मोमिन तुफैल जाकिर हुसैन, मोमिन मोअज्जम मुश्ताक अहमद, मोमिन इमरान नजीर, मोमिन अशफाक (चाचा), इश्तियाक बारादरी, अंसारी आसिम, सोहेल अतरवाला व अन्य मित्रों का सहयोग रहा।

संबंधित पोस्ट

नाले के निर्माण कार्य स्थल पर बैरिकेटिंग न होने से दुर्घटना की आशंका

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ मुंबई के रक्तदान शिविर कर्मचारियों ने बढ़ चढकर लिया हिस्सा

Aman Samachar

शैक्षणिक , सामाजिक सेवा के लिए तल्हा फकीह महात्मा गाँधी शांति पुरस्कार से संमानित 

Aman Samachar

टीकाकरण के साथ आरटीपीसीआर व एंटीजन टेस्ट बढ़ाने का आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

केप्री ग्लोबल कैपिटल को IRDAI से कॉर्पोरेट एजेंसी लाइसेंस मिला

Aman Samachar

आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण –  राज्यपाल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!