Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिवाली के अवसर पर सामाजिक संस्था शिवशांति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने साफ़ किया तालाब

ठाणे [ युनिस खान ] पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाने वाली संस्था शिवशांति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने दिवाली के अवसर पर रायलादेवी तालाब को साफ़ कर करीब एक ट्रक कचरा बाहर निकाला है। दिवाली के समय जब लोग खुशियाँ व जश्न मनाने में मशगूल थे इस संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में जुटे रहे।

         ठाणे शहर के वागले इस्टेट में स्थित रायालादेवी तालाब और उसके किनारे बनी चौपाटी , उद्यान , खलने का मैदान आदि एक जमाने लोगों के आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग हो रही थी। आज मनपा व एमआयडीसी की उपेक्षा का शिकार बने इस तालाब की ओर किसी का ध्यान नहीं है। शिवशांति प्रतिष्ठान के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली के अवसर पर तालाब में स्वच्छता अभियान चलाकर उसे स्वच्छ करने का काम किया है। इस कार्य में जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ,जिला संयोजक गोपाल ठाकुर , सूरज राजभर ,सुधांशु विसोई , रोहन मंडराई ,धर्मेन्द्र विश्वकर्मा , दानिश शेख ,समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर तालाब को स्वच्छ किया। संस्था के अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि विकास करने की शासन , प्रशासन की अपनी जिम्मेदारी है वह अपना कार्य करेगा।  एक सामाजिक संस्था के रूप में हम पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन और स्वच्छता के लिए अपने स्तर पर काम कर रहे हैं।  हमारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।  लोगों का सहयोग व समर्थन मिलता रहा तो हम और अधिक उत्साह के साथ अपना कार्य करेंगे।

संबंधित पोस्ट

कर्मयोगी स्वर्गीय श्री रामलोचन प्रसाद सिंग ने सैकड़ों लोगों को उपलब्ध कराया रोजगार

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में कॉलेज बॉय के किरदार में दिखेंगे अभिनेता विवेक कटारिया

Aman Samachar

एमएमआरडीए के माध्यम से शुरू सड़क विकास कार्य दिसंबर तक पूरे करें — प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

ठाणे में सुप्रियताई सुले ने 108 महिलाओं के साथ तुलजा भवानी की महाआरती की

Aman Samachar

 मराठी भाषियों पर पुलिस बर्बरता को लेकर कर्नाटक सरकार के विरोध में राकांपा ने किया आंदोलन

Aman Samachar

भाजपा नगर सेविका के जनसंपर्क कार्यालय का सांसद व विधायक के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!