Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

वाल बाउंड्री के बाद बाबा ब्रह्मचारी धाम पर इंटर लॉकिंग भी बनवाया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने 

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) मान्धाता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा जमुआ स्थित बाबा ब्रह्मचारी धाम पर पिछले दो साल के भीतर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराहनीय कार्य किया है। बाबा ब्रह्मचारी धाम की वाल बाउंड्री बनवाने के बाद सुलभ आवागमन के लिए सड़क से ब्रम्हचारी बाबा धाम तक इंटर लॉकिंग निर्माण करवाया है। इंटर लॉकिंग निर्माण का काम पूर्ण होने पर जमुआ के लोगों के साथ साथ बाबा ब्रह्मचारी धाम के श्रद्धालुओं ने खुशी व्यक्त करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का आभार व्यक्त किया है।
       जमुआ निवासी युवा समाजसेवी रोहित सिंह ने कहा कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने बाबा ब्रह्मचारी धाम की वाल बाउंड्री के बाद इंटर लॉकिंग का निर्माण सराहनीय कार्य किया है। क्षेत्र में बाबा ब्रह्मचारी धाम हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र है। यहां पर हमेशा धार्मिक कार्यक्रम और कीर्तन भजन कार्यक्रम आयोजित होते रहता है। भारी संख्या में क्षेत्र के लोग पूजा पाठ करने आते हैं। युवा समाजसेवी रोहित सिंह ने कहा कि बाबा ब्रम्हचारी धाम पर वाल बाउंड्री और इंटर लॉकिंग बहुत जरूरी था। जिसे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने गंभीरता से लिया। L बाबा ब्रह्मचारी धाम के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उनकी सुविधा के लिए क्षेत्र पंचायत निधि से विकास कार्य करा कर सराहनीय कार्य किया है।

संबंधित पोस्ट

नागालैंड में भाजपा-राष्ट्रवादी के साथ सत्ता आने पर क्या शिंदे गुट सत्ता छोड़ेगा – संजय घाडीगांवकर 

Aman Samachar

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद की पहल पर नूरपुर में बनेगा रपटा पुल

Aman Samachar

कोकण क्षेत्र में औसत 97.05 मिमी बारिश व जलाशयों के जलस्तर में सुधार 

Aman Samachar

यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य से की सदिच्छा मुलाकात 

Aman Samachar

विधायक सरनाईक की अवैध मंजिल का दंड माफ़ करने के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

रोटरी क्लब ऑफ़ भिवंडी के सुरेश गरेला ने अध्यक्ष एवं इलियास वलियानी ने सचिव का पदभार ग्रहण किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!