Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से तिरंगा रैली के जरिए पर्यावरण के प्रति किया जनजागरण 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा वृक्षारोपण तथा तिरंगा व पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ठाणे के न्यू होरीजोंन स्कूल आनंदनगर से वाघबिल नाके तक रैली निकाली गई। इसी के साथ ही ठाणे के येऊर हिल्स में 40 पौधरोपण किए गए।
          कार्यक्रम में सहाय्यक पुलिस निरीक्षक वनवाने ने अपने हाथों पौधरोपण कर रैली की शुरुआत की। शिवशांती प्रतिष्ठान के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सभी को संस्था के उद्देश्य की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया । उक्त कार्यक्रम संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या,  भाजपा मंडल अध्यक्ष राम ठाकुर, समाज सेवक प्रयत्न मनेरा, समाज सेवक विक्की तांडेल, पं राममिलन शुक्ला शास्त्री, धर्मेंद्र उपाध्याय, रवि सिंह, अनिता विश्वकर्मा, रविन्द्र अय्यर, आशीष सिंह, राकेश यादव, माखनलाल किंगर, मालती यादव, शिवदत्त व अन्य शिवशांती प्रतिष्ठान व नागरिकों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

मकर संक्रांति महोत्सव में जरुरत मंद गरीबों को स्वीटर वितरित  

Aman Samachar

आकाश बायजूज़, के 2157 छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 के पहले सत्र में आठ छात्र बने स्टेट टॉपर 

Aman Samachar

 नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को बहाली की मांग को लेकर भाजपा ने किया चक्काजाम आन्दोलन 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 को मिला यू सर्टिफिकेट, जल्दी ही होगी रिलीज

Aman Samachar

भारतीय सेना से सेवामुक्त सैन्य टैंकों व तोपों को प्रमुख स्थानों पर स्मारक के रूप में स्थापित करने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!