Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

क्राफ्टन ने स्‍पेशल इंविटेशनल ‘द ग्राइंड’ के साथ iQOO बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज 2021 की शुरुआत की 

   मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] दक्षिण कोरिया की वीडियो गेम कंपनी क्राफ्टन, इंक. ने आज iQOO बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज (बीजीआईएस) 2021 के पहले संस्करण को स्पेशल इन्विटेशन, द ग्राइंड, के साथ लॉन्च करने की आज घोषणा की। बीजीआइएस 2021 भारत में अपनी तरह का पहला टूर्नामेंट है, जो अपनी स्किल्स को दिखाने के लिए गेमिंग का जुनून रखने वाले लोगों को एक बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। लीग स्टेज “ग्राइंड वीक” का आयोजन 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक होगा, जबकि फाइनल शोडाउन 11 और 12 दिसंबर 2021 को होगा।  

        iQOO बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज केवल भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है। इसकी लॉन्चिंग का शानदार स्वागत किया गया। इसमें 664,211 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 101,571 4-मेंबर की टीम शामिल है। यह क्राफ्टन की ओर से लॉन्च किया गया पहला ई-स्पोर्ट्स  टूर्नामेंट है। इस साल की शुरुआत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की आधिकारिक लॉन्चिंग को फैंस ने हाथों-हाथ लिया था। टूर्नामेंट को बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के आधिकारिक चैनलों, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ई-स्पोर्ट्स  चैनल और iQOO के ई-स्पोर्ट्स ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।   

        टूर्नामेंट में 32 टीमें नजर आएंगी। ये टीम चार ग्रुप में बंटी होंगी, जो इस गेम का ताज जीतने की लड़ाई के लिए क्वॉलिफाई करने की कोशिश करेंगी। ग्राइंड यह फैसला करेगी कि इन 32 आमंत्रित टीमों या प्लेयर्स में से, जिन्होंने क्वॉलिफाइंग गेम्स में भाग लिया है, में कौन सी टीम मेन इवेंट में होगी। टूर्नामेंट को राउंड रोबिन फॉर्मेट में शेड्यूल किया गया है, जिससे हर टीम के पास अपने ग्रुप में मौजूद अन्य टीमों के साथ लीग स्टेज पर एक बार खेलने का मौका रहेगा। 16 क्वॉलिफाइंग टीमें फिर सीरीज के 10 मैच खेलेंगी और टॉप लीडरबोर्ड पर रहने वाली टीम को बीजीआईएस 2021 द ग्राइंड चैंपियन का ताज पहनाया जाएगा। 

  क्राफ्टन इंक. के इंडिया के पब्लिशिंग विभाग के हेड अनीश अरविंद ने इवेंट के लॉन्‍च पर टिप्पणी करते हुए कहा, “iQOO बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज 2021 की शुरुआत पहले ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के रूप में करके हम बेहद उत्साहित हैं। हमारे खिलाड़ी हाई लेवल पर अपनी गेमिंग स्किल्स दिखाना पसंद करते हैं। हमारी कोशिश है कि हम इस काम में उनकी मदद करते रहें। इस टूर्नामेंट के लिए हमें खिलाड़ियों की ओर से काफी बेहतर रेस्पांस मिला। 6 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया। यह इस बात का प्रमाण है कि फैंस के लिए इस तरह के इनोवेटिव और जोश से भरपूर गेम इवेंट्स आयोजित करने की लगातार जरूरत है। हम बीजीएमआई ई-स्पोर्ट्स  इकोसिस्टम को लगातार मजबूत करना जारी रखेंगे और खिलाड़ियों की प्रतिभा के फलने-फूलने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करेंगे।”

        क्राफ्टन ने उद्घाटन सीरीज के लिए 1,00,00,000  रुपये के प्राइज पूल की घोषणा की है। इसमें से विजेता को 50 लाख रुपये की सबसे अधिक राशि मिलेगी। दूसरे और तीसरे स्थान के लिए क्रमश: 25  लाख और 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। देश में प्रतिस्पर्धी गेमिंग के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान करने पर इस प्रतियोगिता के आयोजकों की नजर है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीरीज 2021 में देश के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं। 

         इस टूर्नामेंट से क्राफ्टन ने यह आश्वासन दिया है कि भारतीय गेमर्स के लिए भविष्य में काफी रोमांचक समय आने वाला है। इससे नए कंटेंट, नई साझेदारियों और ई-स्पोर्ट्स  टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जिसे यह फर्म देश में लाएगी। बीजीएमआई प्लेयर्स अगले साल एशियन गेम्स के मेडल इवेंट में  देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। 10 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक प्रतियोगी गोल्डमेडल जीतने के मौके के साथ बीजीएमआई एशियन गेम्स का स्पेशल वर्जन खेलेंगे।   

         क्राफ्टन, इंक. जिम्मेदार गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, कंपनी ने हाल ही में “गेम रेस्पॉन्सिबिली” कैंपेन हाल ही में लॉन्च किया है। एक फिल्म की सीरीज से इसकी शुरुआत होती है। यह कैंपेन गेमर्स को बैटलग्राउंड्स में जाने के समय अपने और अपने टीम मेंबर्स की मानसिक सेहत का ख्याल रखने की शपथ दिलाने के लिए उत्साहित करती है। यह कैंपेन सुरक्षित और जिम्मेदार गेमिंग की आदतों को प्रमोट करती है और प्लेयर्स में सुरक्षित और स्वस्थ गेमिंग आदतें विकसित करने के प्रति जागरूकता जगाती है।

     कृपया इस टूर्नामेंट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं : https://esports.battlegroundsmobileindia.com/ यहां क्लिक करें BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA Esports Official Channel  

  

संबंधित पोस्ट

पीएनबी मुख्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

Aman Samachar

दिव्यांगों को रोजगार के लिए महापौर ने दिए स्टाल

Aman Samachar

5 लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया 1 लाख 33 हजार रूपये का माल 

Aman Samachar

कोरोना से मरने वालों के घोषित आंकड़े व स्मशानभूमी के आंकड़ों के अंतर का खुलाशा करे मनपा 

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय का नया शिवराज्याभिषेक शिल्प मई 2021 तक साकार होगा – महापौर 

Aman Samachar

राकांपा नेता व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज करने पर राकांपा का विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!