Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर के जलजमाव इलाकों का मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण

ठाणे ( इमरान खान ) बारिश के समय जलजमाव वाले शहर के निचले इलाकों का मनपा आयुक्त सौरभ राव ने अधिकारियों के निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जमा होने वाले पानी के कारण नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए उचित सावधानी बरती जाए। निचले इलाकों में जमा होने वाले पानी को पंपों की मदद से नालों में छोड़ने की कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सड़कों किनारे बने बरसाती नालों की फिर से सफाई की जानी चाहिए ताकि उनकी जल वहन क्षमता बढ़ सके।

      दौरे में अतिरिक्त आयुक्त (2) प्रशांत रोडे, उपायुक्त जी.जी. गोदेपुरे, मनीष जोशी, शंकर पटोले, शंकर सांगले तथा कार्यकारी अभियंता उपस्थित थे। इस अवसर पर आयुक्त राव ने विटावा सबवे, पेढया मारुति क्षेत्र, मसुंदा तालाब, वंदना टॉकीज क्षेत्र, चिखलवाड़ी, भांजेवाड़ी, ज्ञान साधना महाविद्यालय आदि निचले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विटावा सबवे पर 40 एचपी का पंप लगाया गया है, जिसका निरीक्षण आयुक्त ने किया तथा इस स्थान पर 24 घंटे दो कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। साथ ही आयुक्त ने मौसम विभाग की ओर से बारिश की चेतावनी तथा ज्वार के समय को देखते हुए इस स्थान पर पंप चालू रखने के निर्देश दिए।

          पेढया मारुति क्षेत्र में जमा हो रहे पानी को शीघ्र निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं तथा क्रॉस कल्वर्ट की सफाई करने तथा बारिश के मौसम में उस स्थान पर 24 घंटे पंप को मैनपावर के साथ चालू रखने के निर्देश आयुक्त सौरभ राव ने दिए। वंदना एसटी डिपो के क्षेत्र में मनपा ने पंप उपलब्ध कराए हैं, जहां मानसून के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने भारी बारिश के दौरान उक्त स्थान पर मनपा के कर्मचारियों को रखने के निर्देश भी दिए। आयुक्त ने चिखलवाड़ी क्षेत्र में वर्तमान में स्थापित पंप का निरीक्षण किया। आयुक्त राव ने भारी बारिश के दौरान यहां के पंप पूरी क्षमता से संचालित हों, इसके लिए सतर्क रहने तथा नागरिकों के घरों में पानी न घुसे, इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश भी दिए।

      मानसून सीजन के लिए मनपा की पूरी व्यवस्था तैयार है। मनपा सीमा में 300 किलोमीटर नालों की सफाई की जा चुकी है। मनपा ने मशीनों की मदद से नालों की सफाई का बीड़ा भी उठाया है। आयुक्त ने बताया कि मनपा क्षेत्र में कुल 34 निचले इलाके हैं, जिनमें से 14 निचले इलाकों में हल्की बारिश के दौरान पानी जमा हो जाता है, इसलिए कुल 64 पंपों की व्यवस्था की गई है। आयुक्त सौरभ राव ने मनपा के सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि भारी बारिश के दौरान नागरिकों को कोई असुविधा न हो।

संबंधित पोस्ट

नारायण नेत्रालय व एसर इंडिया ने कॉर्टिकल विजुअल इम्पेयरमेंट से पीड़ित बच्चों के लिये सॉफ्टवेयर थैरेपी बनाने के लिए की साझेदारी

Aman Samachar

इमारत का छत गिरने से दो लोगों की मृत्यु , 1 घायल, 73 परिवार स्थानांतरित

Aman Samachar

67 लाख रूपये की गोवा निर्मित विदेशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

स्थायी भविष्य के लिए वृक्षारोपण, युवाओं को प्रेरित करना आवश्यक

Aman Samachar

स्वास्थ्य निरीक्षक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सफाई कर्मचारियों को यूनियन ने किया सम्मानित

Aman Samachar

विशेष मुहीम में 583 ऑटो रिक्शा चालकों को लगाया कोरोना का टीका

Aman Samachar
error: Content is protected !!