Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फनस्कूल ने खिलौनों और शिशु देखभाल उत्पादों की विशेष श्रृंखला लॉन्च की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के अग्रणी खिलौना ब्रांड, फनस्कूल इंडिया लिमिटेड ने बच्चों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और नए जमाने के माता-पिताओं की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी विस्तृत श्रृंखला में नए, जीवंत और प्रभावशाली उत्पाद शामिल किए हैं। ये नए उत्पाद बच्चों को सेहतमंद ढ़ंग से बढ़ने और उनके विकास में सहायता करेंगे और इन्हें फनस्कूल के घरेलू ब्रांडों – गिगल्स, फनडो और प्ले एंड लर्न के तहत पेश किया जा रहा है।

      पेश किए गए नए उत्पादों के बारे में विस्तार से बताते हुए, फनस्कूल इंडिया लिमिटेड के सीईओ, आर जेसवंत ने कहा, “हमारा ध्यान हमेशा ऐसे उत्पाद विकसित करने पर रहा है, जिनके कई फायदे हों जैसे कि कुशल मोटर कौशल और सामाजिक कौशल विकसित करना, यह सुनिश्चित करते हुए कि ये बच्चों के लिए सुरक्षित हो और बच्चों का घंटों तक मनोरंजन करते हों। हम चाहते हैं कि वे रचनात्मक बनें, रोल-प्ले में शामिल हों और खूब मज़े करें। हमने बेबी बाथ सपोर्ट और ऑर्बिटल बाथ सीट भी लॉन्च किया है, जिसे शिशुओं के स्नान समय को आनंदमय और सुरक्षित बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। फनस्कूल निश्चित रूप से आपके बच्चे का पसंदीदा शिक्षा भागीदार है – इंडिया मैप पज़ल और साइंस किट सीनियर निःसंदेह इसे साबित करते हैं। हमारे उत्पादों के साथ खेलने से बच्चे के समग्र विकास में सुधार होगा। हमारी शोध टीम लगातार ऐसे उत्पाद लाती है जो आकर्षक होते हैं और बच्चों के विकास में सहायक होते हैं।”

संबंधित पोस्ट

 युवर 360 डिग्री गाइड टू पेरीमेनोपॉज एंड बियॉन्ड पुस्तक के लिए एक लेखक मिलन

Aman Samachar

 राजनीतिक रंजिश के कारण शिवसेना यूबीटी के विभाग प्रमुख की हत्या

Aman Samachar

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक का रामसुब्रमणियन एस. ने कार्यभार किया ग्रहण 

Aman Samachar

सुप्रीम कोर्ट से आर्थिक दुर्बल स्वर्णो के 10 फीसदी आरक्षण को हरी झंडी मिलने पर जश्न 

Aman Samachar

घोडबंदर रोड आनंद नगर में नए अग्निशमन केंद्र से कम समय में मिलेगी सेवा – महापौर 

Aman Samachar

रेनो इंडिया द्वारा निर्मित वाहनों की संख्‍या 10,00,000 पहुंची

Aman Samachar
error: Content is protected !!