Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रवासी उत्तर भारतीयों को उत्तर प्रदेश में हरसंभव सहयोग के लिए तैयार –  अशोकचन्द्र प्रजापति 

ठाणे [ युनिस खान ] उत्तर भारतीय समाज मुंबई व महाराष्ट्र में रहकर विविध क्षेत्रों में सहयोग कर रहा है। प्रवासी उत्तर भारतीयों को यूपी सरकार से हर संभव सहयोग दिलाने के लिए हम चौबीस घंटे तैयार हैं।  इस आशय का आश्वासन हिन्दू वाहिनी के गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री अशोकचन्द्र प्रजापति ने ठाणे में अपने स्वागत के दौरान दिया है।

                 ठाणे आने पर गंगा सागरपुत्र असोसिएशन व उत्तर भारतीय समाज की ओर से प्रजापति का सत्कार किया गया। इस अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के शहर अध्यक्ष शैलेश मिश्रा , श्रीकांत  दुबे ,   राकेश मिश्रा , चन्द्रिका प्रसाद तिवारी , गंगा सागरपुत्र असोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद ,उपाध्यक्ष  राममहेश निषाद ,  राम धार साहनी , लौहर साहनी ,  चंद्रभूषण निषाद ,प्रह्लाद मल्लाह ,  रामहित यादव ,ब्रिजेश निषाद ,अर्जुन निषाद , रामसागर निषाद , दीपचन्द्र मल्लाह , टूनमुनलाल मल्लाह समेत बड़ी संख्या में मल्लाह , केवट , निषाद समाज के साथ उत्तर भारतीय लोग उपस्थित थे। बैठक के दौरान उत्तर भारतीय समाज की एकता , उनकी समस्याओं व राजनीति में उनकी सहभागिता में मुद्दे पर चर्चा हुई।  हिन्दू वाहिनी के गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री  दीदार गंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे   प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में   मुंबई व महाराष्ट्र में आकर प्रवासी लोग विविध क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्हें अपेक्षित सामाजिक राजनितिक लाभ नहीं मिलने की बात सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा कि ओर से प्रवासी उत्तर भारतीयों को हर संभव सहयोग दिया जायेगा।  हम अपेक्षा करते है कि महाराष्ट्र में रहने वाला उत्तर भारतीय समाज हमारे पार्टी को  सहयोग कर भाजपा की राज्य में सरकार बनाने में सहयोग करेगा।

संबंधित पोस्ट

भारत बंद का मिलाजुला असर , राकांपा ने ट्रैक्टर व हल लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किसानों के समर्थन में किया आन्दोलन

Aman Samachar

केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने बसंत धवन को अपना ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बनाया

Aman Samachar

एसटी कॉर्पोरेशन का आर्थिक श्वेतपत्र तैयार किया जाए —  प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

साई जलाराम प्रतिष्ठान की दही हांडी में 10 लेयर बनाने वाली गोविंदा टीमों को 6 लाख का इनाम 

Aman Samachar

एमएमआरडीए के घर घोटाले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राकांपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

राज्य में 15 दिन के कड़े प्रतिबन्ध के लिए कार्य योजना बनाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!