Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना से मरने वालों के आश्रितों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की राकांपा ने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल में मनपा क्षेत्र के जान गंवाने वाले  नागरिकों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की राकांपा नगर सेवकों मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा मांग किया है। इसी के साथ शहर के विकास कार्यों के प्रभावित होने की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है।
           राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड के सुझाव , शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन और विपक्ष के नेता अशरफ शानू पठान व पार्टी के गटनेता नजीब मुल्ला के नेतृत्व में नगर सेवकों का एक प्रतिनिधि मंडल मनपा आयुक्त डा शर्मा मिला।राकांपा नगर सेवकों ने कोरोना काल में मरने वालों के आश्रितों को 50 – 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की मांग किया है।  नगर सेवकों ने कहा कि अनेक विकास कार्य रुक गए हैं जिनमें से कई विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए तत्काल निधि उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान ने कहा कि मनपा क्षेत्र में कोरोना से 2 हजार 1 सौ 08 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्हें आर्थिक सहायता देने से मनपा पर 10 करोड़ 54 लाख रूपये का भार पड़ेगा।  उन्होंने कहा की एक क़िस्त में देने में कोई समस्या हो तो दो किस्तों में दिया जा सकता है। कोरोना काल में आर्थिक कारणों से अनेक विकास कार्य बंद हो गए महत्वपूर्ण विकास कार्य को रोका नहीं जा सकता है। नगर सेवकों को प्रभाग विकास निधि पर निर्भर रहना पद रहा है। यह निधि प्रयाप्त नहीं है।  जिससे देखते हुए मनपा आयुक्त प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए निधि उपलब्ध कराये।  इस मौके पर नेता नगर सेविका प्रमिला केनी, अश्रीन राउत , अपर्णा साल्वी ,परिवहन सदस्य शमीम खान , नगर सेवक जफ़र नोमानी  आदि नगर सेवक उपस्थित थे। तमाम पार्षद मौजूद रहे।

           बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शानू पठान ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार ने कोविड से मरने वालों के परिवारों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसी तरह ठाणे मनपा भी कोविड के कारण मरने वालों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लेना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

लखीमपुर खीरी काण्ड के विरोध में महाराष्ट्र बंद में शामिल होगी कांग्रेस 

Aman Samachar

कानून प्रवर्तन एजेंसियों और युवाओं के बीच की खाई को पाटना” विषय पर चर्चा में पुलिस आयुक्त रहे उपस्थित

Aman Samachar

योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

डॉयट्स ने भारत के अग्रणी कृषि समूह टैफे मोटर्स के साथ सहयोग पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

शूटिंग के दौरान अभिनेता सूरज सम्राट ने निर्देशक ब्रजेश पाठक को किया भावुक

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया की हाउ इंडिया बारोज 2022 ईएमआई कार्ड बना है ग्राहकों को लोकप्रिय विकल्प

Aman Samachar
error: Content is protected !!