Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं महाराणा प्रताप खंडकाव्य पुस्तक का विमोचन

ठाणे ( युनिस खान ) क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह तथा महाराणा प्रताप खंडकाव्य पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थी, पालकगण एवं विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।
     कार्यक्रम का शुभारंभ मुंबई विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी डीन डॉ. अनिल कुमार सिंह के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उद्योगपति रमेश सिंह, रामबक्स सिंह, अनिल सिंह, बलवंत सिंह, डॉ. सी. पी. सिंह, संस्था के मार्गदर्शक प्रभाकर सिंह और अभिराम सिंह मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को बैग, मेडल, ट्राफी,छतरी एवं प्रशस्ति पत्र देकर कर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों का मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाने का प्रयास किया गया। संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी को मूल विषयों की  गहरी समझ बनाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में एकाग्र होकर तैयारी करनी चाहिए। यही सफलता की असली नींव है।
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेश सिंह, रणधीर सिंह, अनूप सिंह, मृत्युंजय शाही और अनिल सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सुधीर सिंह, नरेंद्र भाई, सुनील सिंह, राजेश सिंह, राजनाथ सिंह, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, प्रमोद शाही, समरजीत सिंह और रंजीत सिंह का सहयोग रहा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों, सहयोगियों और समिति सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए, समिति का विस्तृत परिचय मंच से साझा किया।
   ठाणे महिला अध्यक्षा श्रीमती मनीषा सिंह ने पूरे कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सशक्त और प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम में एन. बी. सिंह ‘नादान’ द्वारा लिखित “महाराणा प्रताप खंडकाव्य” पुस्तक का विमोचन हुआ। अंतिम चरण में अमर सिंह रघुवंशी द्वारा प्रस्तुत महाराणा प्रताप पर आधारित गीत ने पूरे वातावरण को वीररस और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

संबंधित पोस्ट

एका मोबिलिटी के अनिल बालिगा अध्यक्ष नियुक्त

Aman Samachar

लक्स इंडस्ट्रीज ने अपने ब्रांड “लक्स कोज़ी” के लिए लॉन्‍च किया नया कैंपेन ‘चेहरे पे मुस्‍कान’ 

Aman Samachar

फ्लेमिंगो के आवास की रक्षा के लिए उचित उपाय करने के लिए वन विभाग को सुझाव

Aman Samachar

ठाणे-पालघर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव में नीलेश सांबरे का दिखा दबदबा

Aman Samachar

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने ‘डाइवर्सएबिलिटी’ वीक मनाया

Aman Samachar

राजकुमार पटेल अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!