Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छात्रों और उनके अभिभावकों ने भी लगाए देशी पौधे

 नवी मुंबई ( इमरान खान ) सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी के तहत दीघा के स्कूल संख्या 108 और 79 के विद्यार्थियों द्वारा 140 देशी पौधे लगाए गए। इस पहल की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस अवसर पर दीघा संभाग के इल्थानपाड़ा, विष्णुनगर, पंढरीनगर क्षेत्रों की पहाड़ियों पर नीम, अर्जुन, आंवला, करंज, जामुन जैसे देशी पौधे लगाए गए। वहीं झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास संगठन के सदस्यों द्वारा 75 देशी पौधे लगाए गए।

          इसी प्रकार, दीघा पटनी रोड स्थित ग्रीन वर्ल्ड भवन के सामने खुले स्थान पर दीघा संभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा जामुन, नीम जैसे 25 देशी पौधे लगाए गए। दीघा संभाग के सहायक आयुक्त एवं संभागीय अधिकारी नैनेश बदले और स्वच्छता अधिकारी प्रवीण थोरात ने उद्यान विभाग के सहयोग से इस पहल को क्रियान्वित करने का बीड़ा उठाया। इसी प्रकार, कोपरखैरणे प्रभाग में, स्कूल क्रमांक 38 में, प्रधानाध्यापिका रत्नमाला पाटिल, सहायक आयुक्त  भरत धांडे और स्वच्छता अधिकारी राजू सिंह चव्हाण की पहल पर विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर, विद्यार्थियों को कचरा विलगीकरण का महत्व समझाया गया। कचरे का उचित निपटान करने और इधर-उधर न फेंकने के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग से बचने के बारे में भी जागरूक किया गया। तुर्भे प्रभाग में ही, गामी इंडस्ट्रीज के पास की झुग्गी बस्तियों में कचरा विलगीकरण और प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बारे में जागरूकता पैदा की गई।

       बेलापुर प्रभाग में सहायक आयुक्त डॉ. अमोल पालवे और स्वच्छता अधिकारी नरेश अंधेर के नेतृत्व में चलाए गए प्लास्टिक रोकथाम निरीक्षण अभियान में 3 व्यापारियों को प्लास्टिक बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाया गया। प्रत्येक से 5 हजार रुपए का जुर्माना लेकर कुल 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में ‘सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार के नेतृत्व में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ. अजय गाडे और स्मिता काले तथा जोन 1 के उपायुक्त सोमनाथ पोटरे और जोन 2 के उपायुक्त संजय शिंदे के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

विवादित हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक का शूटिंग सफलता पूर्वक पूर्ण

Aman Samachar

जे जे गुप्ता हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक समारोह पूर्वक सम्मानित

Aman Samachar

भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में कई लोगों को परशुराम गौरव पुरस्कार से किया सम्मानित

Aman Samachar

ठाणे के अपग्रेडेड अल्फा सर्विस सेंटर में कैमरा और लेंस के लिए सोनी की सर्वोत्तम कोटि की ग्राहक सेवा

Aman Samachar

सिडबी – स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम प्रारंभ 2022

Aman Samachar

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकनिर्माण मंत्री रवीन्द्र चव्हाण नें की भाजपा पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक

Aman Samachar
error: Content is protected !!