Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रक्षा और एयरोस्पेस उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा नागपूर –  देवेंद्र फडणवीस

मुंबई ( यूनिस खान ) भारत की अग्रणी उत्पादक कंपनी सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस नागपूर में अपने उत्पादन कार्य का विस्तार कर रही है। इस अत्याधुनिक रक्षा और एयरोस्पेस उत्पादन परियोजना के लिए मिहान द्वारा 223 एकड़ भूमि का हस्तांतरण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्ते किया गया।

 मुख्यमंत्री के रामगिरी निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भूमि हस्तांतरण दस्तावेज सोलर ग्रुप के अध्यक्ष सत्यनारायण नुवाल को सौंपा। इस अवसर पर सोलर ग्रुप के निदेशक मनीष नुवाल, राघव नुवाल, वरिष्ठ अधिकारी जे.एफ. सालवे, महाराष्ट्र विमानतळ विकास कंपनी (एमएडीसी) के सह-व्यवस्थापकीय संचालक तथा जिलाधिकारी डॉ. विपीन इटनकर, वरिष्ठ प्रबंधक गौरव उपश्याम, संजय इंगळे आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस की इस नई विस्तारित परियोजना से नागपूर को देश के प्रमुख रक्षा और एयरोस्पेस उत्पादन केंद्र के रूप में एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और महाराष्ट्र की औद्योगिक प्रगति को और अधिक बल प्रदान करने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों और अग्रणी उद्योगों के बढ़ते विश्वास का यह प्रमाण है।

सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी भारत में रक्षा क्षेत्र में लगभग 12,080 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इनमें से 680 करोड़ रुपये की निवेश राशि नागपूर के मिहान विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थापित इस परियोजना के लिए निर्धारित है। इस परियोजना से लगभग 400 प्रत्यक्ष और 1,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर निर्माण होंगे।

इस परियोजना से नागपूर को रक्षा उत्पादन उद्योग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और विदर्भ क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति को बड़ी गति मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र विमानतळ विकास कंपनी (एमएडीसी) के सतत प्रयासों का यह परिणाम है। एमएडीसी के सह-व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. विपीन इटनकर ने कहा कि विभिन्न उद्यमियों को निवेश के लिए आकर्षित करना, क्षेत्रीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, और रक्षा व अन्य उत्पादन क्षेत्रों में महाराष्ट्र को अग्रणी बनाना, यही मिहान का मुख्य उद्देश्य है।

संबंधित पोस्ट

गणेशोत्सव शांतिपूर्ण, सुचारू और दुर्घटना मुक्त हो – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

Aman Samachar

नैसर्गिक आपदा से बचाव के लिए पुलिस व मनपा का जागरूकता अभियान

Aman Samachar

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल योजना जल्द पूरा की जाए – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

शहीद भगतसिंह स्मृति देशसेवा लोकहिन्द गौरव पुरस्कार से सूबेदार निलेश पाटील सम्मानित 

Aman Samachar

एसबीआई कार्ड ने फेस्टिव ऑफ़र 2022 के शुभारंभ की घोषणा की

Aman Samachar

प्राजक्ता पौडवाल पाडगांवकर ने जीता मिसेज इंडिया आइकोनिक दिवा 2023 केजेएम ड्रीम्ज एंटरटेनमेंट का खिताब

Aman Samachar
error: Content is protected !!