Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सीएसआर के अंतर्गत 3000 पौधों का वृक्षारोपण

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक अंचल कार्यालय, दिल्‍ली द्वारा लॉरेंस रोड क्षेत्र के राजकीय सहशिक्षा सर्वोदय विद्यालय, रामपुरा में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय परिसर में विभिन्‍न प्रजातियों के 3000 पौधों का रोपण करवाया गया।

       बैंक के दिल्‍ली अंचल के महाप्रबंधक श्री मीनाक्षीसुन्दरम कोलनडाईवेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंजाब नैशनल बैंक अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व के निर्वहन में सदैव अग्रणी भूमिका में रहा है, इसी कड़ी में पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से बैंक द्वारा यह वृक्षारोपण करवाया गया है, जिसकी नियमित देखभाल व संरक्षण की जिम्‍मेदारी विद्यालय एवं एनजीओ “गिव मी ट्री ट्रस्ट ” द्वारा सामूहिक रूप से ली गई है, यह अति प्रशंसनीय है।

              विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार अरोरा ने विद्यालय परिसर में सभी बैंक उच्‍चाधिकारियों का स्‍वागत व अभिनन्‍दन करते हुए बैंक की सीएसआर अभियान में इस विद्यालय के चयन हेतु विशेष तौर पर आभार व्‍यक्‍त किया। एनजीओ “गिव मी ट्री” के विनीत वोहरा ने ग्‍लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने हेतु बैंक के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

           इस अवसर पर पीएनबी से मीनाक्षीसुन्दरम कोलनडाईवेल, महाप्रबंधक, फहीम ख़ान, सहायक महाप्रबंधक, अनिल अहलुवालिया, सहायक महाप्रबंधक, जितेंद्र कौशल मुख्य प्रबन्धक व पीएनबी के अन्‍य गणमान्‍य अधिकारियों के साथ विद्यालय प्राचार्य सुनील कुमार अरोरा एवं एनजीओ “गिव मी ट्री ट्रस्ट ” के विनीत वोहरा उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

वैश्विक कोविड की स्थिति को देखते मनपा आयुक्त ने दिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश 

Aman Samachar

गंगा सागर पुत्र असोसिएशन के स्नेह सम्मेलन में शिक्षा पर दिया जोर

Aman Samachar

राज्य में 15 दिन के कड़े प्रतिबन्ध के लिए कार्य योजना बनाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश

Aman Samachar

लोकमान्य नगर का  क्लस्टर के माध्यम से विकसित करने का आश्वासन 

Aman Samachar

नारायण राणे के केंद्र में मंत्री बनने से शिवसेना – भाजपा में संघर्ष के आसार बढे

Aman Samachar

मलेरिया , डेंगू की रोकथाम के लिए मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!