Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा के तीन मोबाइल क्लीनिकों का हुआ लोकार्पण 

ठाणे ( यूनिस खान) ठाणे मनपा के तीन मोबाइल क्लीनिकों का आज उद्घाटन सांसद नरेश म्हस्के और मनपा आयुक्त सौरभ राव ने किया। मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त (स्वास्थ्य) उमेश बिरारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसाद पाटिल, मातृ एवं शिशु कल्याण अधिकारी डॉ. वर्षा सासने आदि उपस्थित थे। ये मोबाइल क्लीनिक जनस्वास्थ्य विभाग और पीरामल हेल्थ तथा लैंडमार्क केयर्स के सहयोग से नागरिकों के लिए शुरू किए गए हैं।

         नागरिकों की सुविधा के लिए, विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़पट्टी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु ये तीन मोबाइल क्लीनिक शुरू किए जा रहे हैं। प्रत्येक इकाई में एक डॉक्टर, एक नर्स, एक फार्मेसी अधिकारी, एक स्वास्थ्य शिक्षक और एक ड्राइवर की टीम शामिल है। ये मोबाइल क्लीनिक मनपा क्षेत्र के विभिन्न विभागों में सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक कार्यरत रहेंगे। इन क्लीनिकों में निकट दृष्टि में सुधार के लिए पढ़ने के चश्मे उपलब्ध कराए जाएँगे।

        डॉक्टर आवश्यकतानुसार मरीजों का हीमोग्लोबिन परीक्षण और रक्त शर्करा परीक्षण भी करेंगे। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सर्दी, खांसी, बुखार, दस्त आदि का शीघ्र निदान और निःशुल्क उपचार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसाद पाटिल ने बताया कि इन मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, प्रबंधन और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में सामुदायिक जागरूकता फैलाई जाएगी।

संबंधित पोस्ट

मोबाइल चोरी कर निकाल लिया बैंक खाते से पैसा

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने ‘बेटर टुगेदर’ के साथ हेल्थकेयर डायनेमिक्स को दिया नया रूप

Aman Samachar

एफकॉन्सने ग्रेटर मेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की स्थापना की

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 31 मार्च, 2022 की समाप्त तिमाही तथा वर्ष के लिए लेखों का किया अनुमोदन

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा ठेके में 52 लाख रूपये के नुकसान की जांच कर कार्रवाई की भाजपा नगर सेवक ने की मांग 

Aman Samachar

गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!