Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पैरा आर्चर आदिल अंसारी का रईस हाई स्कूल में किया गया सत्कार 

ठाणे ( यूनिस खान ) एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयनित भिवंडी के होनहार पैरा आर्चर (दिव्यांग तीरंदाज) आदिल अंसारी के रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज,भिवंडी आगमन पर संस्था के प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने उन्हें शॉल,पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी शानदार उपलब्धि पर संस्था की ओर से बधाई दी।
         इस अवसर पर सहायक मुख्याध्यापक मुख़लिस मदू, सुपरवाइज़र सिब्तैन कशेलकर, वाईसीएमओयू स्टडी सेंटर के समन्वयक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी,मोनिस अंसारी तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने आदिल अंसारी की मेहनत, दृढ़ संकल्प और खेल के क्षेत्र में लगातार मिल रही सफलताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
         गौरतलब है कि आदिल अंसारी का चयन केवल एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए ही नहीं हुआ है, बल्कि उन्हें दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वे इसी माह के अंत में चेक गणराज्य में आयोजित होने वाली वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज़ तथा अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी सीरीज़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी उल्लेखनीय है कि आदिल अंसारी,यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय,नासिक के अंतर्गत संचालित के.एम.ई. सोसायटीज जी.एम.मोमिन कॉलेज स्टडी सेंटर में बी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। उनकी यह उपलब्धि शैक्षणिक संस्थान,भिवंडी शहर और संपूर्ण भारत के लिए गौरव का विषय है।
        आदिल अंसारी की इस ऐतिहासिक सफलता पर के.एम.ई.सोसायटी की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों,चेयरमैन यासर तातली, प्रिंसिपल ज़ियाउर्रहमान अंसारी, स्टडी सेंटर प्रभारी सफा आगा, समन्वयक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।

संबंधित पोस्ट

खाद्य व्यापारियों के लिए सात अक्टोबर तक पंजीकरण प्रमाणपत्र के लिए विशेष अभियान – जिलधिकारी 

Aman Samachar

कोहिनूर ग्रुप ने अपने मेगा सितंबर महीने में 7 नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

Aman Samachar

जल शुद्धिकरण की 11 यूनिट व क्लोरीनेशन का एक प्लांट बंद होने से अशुद्ध पानी की आपूर्ति – अशरफ पठान

Aman Samachar

नाले के निर्माण कार्य स्थल पर बैरिकेटिंग न होने से दुर्घटना की आशंका

Aman Samachar

अ.भा. कोली समाज महाराष्ट्र के अध्यक्ष पद पर केदार लखेपुरिया की नियुक्ति

Aman Samachar

दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर का ड्रग रैकेट कनेक्शन भिवंडी से जुड़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!