Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भरने वाले ब्लू डार्ट के एयरक्राफ्ट कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश के साथ 

मुंबई ,  भारत में द्रुतगामी लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी, तथा डॉएश पोस्ट डीएचएल ग्रुप (DPDHL) की अनुषंगी, ब्लू डार्ट कोविड-19 से संबंधित आवश्यक चिकित्सा उपकरणों एवं दवाइयों के अलावा ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर को देश के कोने-कोने तक पहुंचा रहा है। आपदा की इस घड़ी में क्षमता से बेहतर प्रदर्शन करने तथा समय की मांग को पूरा करने के लिए, एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करने वाली इस कंपनी ने बाजार में दूसरों के मुकाबले बेहतर बोइंग 757-200 मालवाहक विमानों, जमीन पर 11,000 से अधिक वाहनों और निश्चित समय पर सेवा उपलब्ध कराने के अपने सामर्थ्य का लाभ उठाया है।

        मार्च के अंत में इस बीमारी की दूसरी जानलेवा लहर की शुरुआत हुई, जिसकी वजह से भारत वर्तमान में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी से जूझ रहा है। मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर की आवश्यकता में वृद्धि हुई है, जिससे इन उपकरणों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की समस्या सामने आई है। भारत के गांवों और कस्बों तक पहुंचने में आने वाली समस्याओं की वजह से यह परेशानी और भी बड़ी हो गई है। ब्लू डार्ट ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर, ऑक्सीमीटर, चिकित्सा उपकरणों व दवाइयों, वेंटिलेटर और तापमान नियंत्रित उत्पादों की हमारी पूरी श्रृंखला को एक जगह से दूसरी जगह तक निश्चित समय पर पहुंचाकर देश को सहारा दे रहा है।

             इस जिम्मेदारी को पूरा करने के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, ब्लू डार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री बाल्फोर मैनुअल ने कहा, “कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ संघर्ष के दौरान डबल म्युटेंट के बारे में किए गए अध्ययन के नतीजों से यह संकेत मिलता है कि, अत्यधिक प्रयासों के बावजूद इतनी बड़ी आबादी को टीका लगाने की हमारी लड़ाई में अभी भी लंबा समय लग सकता है। इन दिनों लोगों की आजीविका और आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव काफी बढ़ गया है, और हम समझते हैं कि ऐसे समय में हमारा मिशन एवं ‘लोगों को जोड़ने, जीवन को बेहतर बनाने’ का हमारा उद्देश्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। ब्लू डार्ट अपने बोइंग 757 मालवाहक विमानों और अपने पास उपलब्ध संसाधनों का निरंतर उपयोग कर रहा है, ताकि अपने देश में ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर और चिकित्सा से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुओं के परिवहन में अहम योगदान दिया जा सके; हम निर्धारित समय सारणी के अनुसार उड़ान भरने वाले विमानों एवं अंतर्राष्ट्रीय चार्टर उड़ानों, तथा जमीनी स्तर पर अपने नेटवर्क के माध्यम से आम लोगों और कंपनियों को समान रूप से सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस महामारी के दौरान हमारे कर्मचारियों ने “हम कर सकते हैं” वाले रवैये का प्रदर्शन किया, जो ग्राहकों को केंद्र में रखने के हमारे बुनियादी मूल्य की कसौटी पर खरे उतरते हैं।

संबंधित पोस्ट

मनपा के दो मृत कर्मचारियों के आश्रितों को दिया दस लाख रूपये सानुग्रह अनुदान 

Aman Samachar

फर्जी आधार कार्ड के सहारे सिम कार्ड बेचने वाले एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार 

Aman Samachar

     बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू किया बड़ौदा तिरंगा डिपॉजिट 

Aman Samachar

फ़िल्म अभिनेता कुशल पांडेय इश्क़ बनारस की शुटिंग में व्यस्त

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की मेजबानी में होगा टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 

Aman Samachar

शहर में सोमवार से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का 14 केन्द्रों पर टीकाकरण शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!