Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पर राकांपा (अजीत पवार) कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे ( यूनिस खान ) राकांपा के विरोध प्रदर्शन के बाद, ठाणे शहर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया और कल रात नगर पुलिस स्टेशन में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने की मांग की है।

            ठाणे शहर जिला कांग्रेस ऑफिस के बाहर राकांपा के प्रदर्शन के बाद, ठाणे कांग्रेस के कार्यकर्ता गुस्से में हैं और शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी के मद्देनजर ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पिंगले के नेतृत्व में सभी लोग नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस को स्टेटमेंट दिया। प्रदर्शन को लेकर, राहुल पिंगले और ठाणे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण समेत कांग्रेस कार्यकर्ता ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चौधरी से मिलकर मामला दर्ज करने की मांग की। घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ही संबंधितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), 2023 की धारा 189, 285, 324, 329, 351(2), 352 के तहत मामले दर्ज किए गए। इस समय बोलते हुए एड चव्हाण ने कहा कि चूंकि मामला दर्ज किया गया है, इसलिए कानून के सामने सभी समान हैं और प्रशासन को किसी का समर्थन नहीं करना चाहिए।

            इस अवसर पर एडवोकेट प्रभाकर थोरात, एडवोकेट ठाकुर सिंह, एडवोकेट हिदायत मुकादम, एडवोकेट वसंत जगदाले, एडवोकेट मनोज दकवे, महेंद्र म्हात्रे, नाना कदम, रवि कोली, स्मिता वैती, धर्मवीर मेहरोल, संगीता कोटल, शांति इलावडेकर, नीलेश पाटिल, नीलेश अहिरे, राजू शेट्टी, प्रवीण खैरालिया, वसीम सैयद, शिरीष घरत, हर्षल कोली, चंद्रकांत पाटिल, प्रसाद पाटिल, यासीन मोमिन, सुभाष थोम्ब्रे, प्रकाश मंडावकर, मुन्ना राजोरिया, दर्शन कनाडे, नरेश कारम कोंडा, वीरेंद्र गुप्ता, अंकुश चिंडालिया, गोपाल सावंत, मनोज दुबे, श्रीकांत गाडिलकर, पप्पू मोमिन, विकास मेस्टा, अंजलि मायेकर, प्रियंका मायेकर, वैशाली भोसले, शकीला शेख, जसप्रीत कौर, बिलाल तंबोली और कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। कांग्रेस ने एक बार फिर इस मामले में बिना किसी का पक्ष लिए तुरंत और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

संबंधित पोस्ट

पिनेकल इंडस्ट्रीज महाराष्ट्र सरकार के लिए प्रदान करती है नवजात एम्बुलेंस 

Aman Samachar

रिपब्लिक भारत चैनल का संपादक अर्नब गोस्वामी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले गिरफ्तार

Aman Samachar

आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन और जॉयविले शापूरजी हाउसिंग ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

बिना किसी कर व मूल्य वृद्धि के 5025 करोड़ रूपये का मनपा का बजट पेश

Aman Samachar

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ पुलिस में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज 

Aman Samachar

वंचित बच्चों को मिलेगी पौष्टिक बर्फी और लड्डू , पोषण सुधार हेतु सीएचएफ, इस्कॉन का अभियान

Aman Samachar
error: Content is protected !!