Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घर घर तिरंगा की तर्ज पर हर युवक को सैनिक प्रशिक्षण

 विद्यार्थियों को एनसीसी प्रशिक्षण अनिवार्य करने की केंद्र सरकार से मांग

ठाणे [ युनिस खान ] देश किसी के आगे जुकेगा नहीं , भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है।भारत ने विविध क्षेत्रों में अच्छी प्रगति की है। इसके बावजूद यह सच्चाई है की आज पडोसी देशों से अपने संबंध अच्छे नहीं है। देश की सुरक्षा और आतंकी गतिविधियों के अवाला युद्ध जैसी परिस्थियों से निपटने के लिए हर घर तिरंगा की तर्ज पर हर युवक को सैनिक प्रशिक्षण और स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के लिए एनसीसी प्रशिक्षण अनिवार्य करने की मांग भाजपा के राष्ट्रीय परिषद् के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने की है।
          समय समय पर वरिष्ठ नेता शर्मा ने देश की सेवा करने वाले सैनिकों को सम्मानित करने और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का कार्य किया है। मुंबई 26 / 11 के आतंकी हमले में शहीद पुलिस व सेना के जवानों का देश में पहला शहीद स्मारक ओमप्रकाश शर्मा ने बनवाया है जहाँ हजारों विद्यार्थी उक्त स्मारक से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा ले रहे हैं।
         भारत को विश्वगुरु, आर्थिक महाशक्ति बनाने का प्रयास मोदी सरकार कर रही है और विश्व की निगाहें भारत की प्रगति और बढती अर्थ व्यवस्था पर लगी है। यदि पडोसी देशों से अपने संबंधों को देखे तो स्थिति अच्छी नहीं है। इसके लिए एक छोटे से देश इस्राइल की तर्ज पर सभी युवाओं को प्राथमिक सैनिक प्रशिक्षण देने और स्कूल, कालेज के विद्यार्थियों के लिए एनसीसी प्रशिक्षण देने का नियम लागू करने की मांग की है। आज विश्व युद्ध जैसी परिस्थिति निर्माण हो रही है। राष्ट्र की सुरक्षा की दृष्टि से इस आशय का महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

मुसलमानों की सहनशीलता को बुजदिली ना समझा जाए – अबू आसिम आजमी

Aman Samachar

लायंसगेट इंडिया ने भारतीय मूल की मृणालिनी खन्ना को कंटेंट हेड के रूप में किया नियुक्त

Aman Samachar

मोटोरोला ने दुनिया के पहले ट्रू कलर कैमरा और डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया अपना एज 50 प्रो फोन

Aman Samachar

चलते फिरते भोजन ठाणे का अक्काचा वडा पाव को ‘वडा पाव चा राजा’ का मिला सन्मान 

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में टेम्पो चालक व क्लीनर की दर्दनाक मौत 

Aman Samachar

मुलुंड उत्कल संस्था का वार्षिक उत्सव संपन्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!