Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तीन दिनों में आरसीसी समेत 19 अनधिकृत निर्माण पर मनपा की तोडू कार्रवाई 

                 गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं किये जाने के मुद्दे को उठाया था।  कांग्रेस की ओर से अनधिकृत निर्माण करने वालों को मदद करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पूर्व नगर सेवक व कांग्रेस नेता संजय घाडीगावकर ने मनपा आयुक्त डा शर्मा को ज्ञापन देकर कोरोना काल में हुए अनधिकृत निर्माण की प्रदर्शनी लगाने व उसके लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग किया था। आज माजीवाडा मानपाडा प्रभाग समिति के के बालकुम में 3 आरसीसी निर्माण व एक ढाबा को मनपा ने तोड़ दिया है। इसी तरह कलवा प्रभाग समिति क्षेत्र के में एक और नौपाडा प्रभाग समिति क्षेत्र में एक आरसीसी निर्माण के खिलाफ मनपा ने कार्रवाई किया है। इससे पहले मनपा आयुक्त डा शर्मा के आदेश पर कासर वडवली में 8 अनधिकृत गले व एक रूम का निर्माण मनपा के दस्ते ने तोड़ दिया है।  इसी तरह बालकुम में एक इमारत के 3 अनधिकृत अतिरिक्त निर्माण , कलवा के एक निर्माण को तोड़ दिया है। मनपा अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त डा अनुराधा बाबर व सहायक आयुक्त सचिन बोरसे ने अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों की मदद से पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई किया है।

संबंधित पोस्ट

उपवन परिसर की रूद्र प्रतिष्ठान एवं जय फाउंडेशन की ओर से गयी सफाई 

Aman Samachar

 मराठी भाषा के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने पर राज्य सरकार ध्यान देगी – दीपक केसरकर

Aman Samachar

ठाणे जिले में जलशक्ति अभियान कार्यों का केन्द्रीय दल ने किया निरीक्षण

Aman Samachar

बिना किसी कर व मूल्य वृद्धि के 5025 करोड़ रूपये का मनपा का बजट पेश

Aman Samachar

 छठ पूजा की अनुमति देने के निर्णय का उत्तर भारतीय समाज ने किया स्वागत 

Aman Samachar

भिवंडी में जुआ मटका खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!