Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्नातक मतदाता सूची में पंजीकरण कर संख्या बढाने में सहयोग करें – अशोक शिंगारे

ठाणे [ युनिस खान ]  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोंकण  स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नई मतदाता सूची 30 सितंबर से 30 दिसंबर 2023 के दौरान तैयार करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। ठाणे जिले में अधिक से अधिक संख्या में स्नातक मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करके मतदाताओं की संख्या बढाने में सहयोग करें। इसके लिए राजनीतिक दलों को भी प्रयास करना चाहिए। कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी और ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिंगारे ने इस आशय का आवाहन किया है।

        भारत निर्वाचन आयोग ने 1 नवंबर, 2023 की योग्यता तिथि के आधार पर कोंकण विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है।  इस संबंध में जानकारी देने के लिए जिलाधिकारी शिंगारे ने आज राजनीतिक दलों की बैठक की। इसके बाद विस्तार से जानकारी देते हुए उपजिला चुनाव निर्णय अधिकारी अर्चना कदम, तहसीलदार वृषाली पाटील, तहसीलदार प्रदीप कुडाल आदि उपस्थित थे। योग्य स्नातक, भले ही उन्होंने पहले ही कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कर लिया हो, उन्हें फिर से अपना नाम दर्ज कराना होगा।

   भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता पंजीकरण के लिए सार्वजनिक अधिसूचना 30 सितंबर 2023 को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता पंजीकरण अधिनियम, 1960 के तहत राजपत्र में दी गई सूचना पहली बार 16 अक्टूबर 2023 को पुनः प्रकाशित की जाएगी। फॉर्म-18 अथवा फॉर्म-19 के माध्यम से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2023 होगी। मतदाता सूची का प्रारूप 23 नवंबर 2023 को प्रकाशित किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 23 नवम्बर से 09 दिसम्बर 2023 तक स्वीकार किये जायेंगे।

        ठाणे जिले में पिछले स्नातक मतदाता पंजीकरण में 46 हजार स्नातकों ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया था।  इस बार और अधिक बढ़ोतरी हो अधिक से अधिक संख्या में स्नातकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, इसके लिए राजनीतिक दलों को प्रयास करना चाहिए। सरकारी संस्थानों में स्नातकों के पंजीकरण के लिए उन संस्थानों द्वारा दिए गए पत्र को प्रमाण माना जाएगा। इसके अलावा महिला स्नातक के नाम पर भी पैन कार्ड मान्य होगा।  कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी और ठाणे जिलाधिकारी शिंगारे ने यह जानकारी दी है।

संबंधित पोस्ट

मेरा घर मेरे गणपति प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक के हाथो किया सम्मानित 

Aman Samachar

ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 1 मार्च से 15 मार्च तक निषेधान्ग्या लागू 

Aman Samachar

कोरोना प्रभावित जरुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में जुटा अग्रवाल समाज

Aman Samachar

चुनौतियों के बावजूद प्रौद्योगिकी की मांग का माहौल अच्छा -रोशनी नादर मल्होत्रा

Aman Samachar

जातिवादी शक्तियों को रोकने के लिए जनता को आगे आना चाहिए – आरिफ नसीम खान 

Aman Samachar

आम यात्रियों के लिए उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा की समय सीमा रद्द करने की भाजपा ने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!