Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सीरतुन्नबी निबंध लेखन स्पर्धा में रईस जूनियर कॉलेज की अच्छी सफलता

 ठाणे ( यूनिस खान ) विद्यार्थियों की लेखन प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से अब्दुल हकीम अंसारी स्टडी सेंटर और भिवंडी स्टूडेंट्स हेल्प फोरम के संयुक्त तत्वावधान में शहर स्तरीय सीरतुन्नबी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता “प्राफेट फार आल ”अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में आयोजित की गई।
        इस प्रतियोगिता में भिवंडी के 16 स्कूलों और कॉलेजों ने अपने-अपने संस्थानों में विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर प्रदान किया। रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में कुल 42 विद्यार्थियों ने “मुहम्मद साहब सबके लिए” विषय पर निबंध लिखे। स्पर्धा के निर्णायक मुहम्मद रफ़ी अंसारी के निर्णयानुसार खान हस्सान इमरान (कक्षा 12वीं साइंस-बी) को प्रथम, अंसारी हुज़ैफ़ा मुहम्मद मक़सूद (कक्षा 12वीं साइंस-बी) को द्वितीय तथा अंसारी मुहम्मद अयान इसरार (कक्षा 11वीं साइंस-सी) को तृतीय पुरस्कार के लिए घोषित किया।
     रविवार,30 अगस्त 2026 को अब्दुल हकीम अंसारी स्टडी सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह मौलाना हलीमुल्लाह कासमी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस समारोह में विजेता विद्यार्थियों को अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियो के इस शानदार सफलता पर प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी और समस्त शिक्षकों ने सफल छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी हैं।

संबंधित पोस्ट

जलापूर्ति विभाग में इंजीनियरों के वेतन में अंतर दूर होगा- संजय केलकर 

Aman Samachar

मुख्यमंत्री ने बुलढाणा में किसानों को मारुत AG365 ड्रोन अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित

Aman Samachar

धौरहरा के राम दुलार पटेल की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए सुरेन्द्र प्रताप सिंह

Aman Samachar

मानसून से पूर्व सभी कार्यों को समय को समय से पूरा करने के निर्देश

Aman Samachar

धार्मिक व सांप्रदायिक नफरत के कारण रेलवे में नरसंहार – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीमित समय के लिए होम लोन की ब्याज दरों को घटाकर 8.25% किया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!