Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वाडा – भिवंडी मार्ग के निकट विश्व भारती फाटा से भिनार वडपा 7. 70 किमी मार्ग का होगा निर्माण 

ठाणे [ युनिस खान ]  जिले के भिवंडी के निकट वाडा – भिवंडी मार्ग पर विश्व   भारती फाटा से भिनार वडपा 7 .70 किमी सड़क निर्माण का कार्य एमएमआरडीए के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इस आशय का निदेश नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है।  इससे लम्बे समय से प्रलंबित सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है।

                  वाडा – भिवंडी मार्ग के चौपदरीकरण का कार्य सुप्रीम इन्फ्रा कंपनी को दिया गया था। जिसे कंपनी ने निर्धारित समय में पूरा नहीं किया।  इस दौरान मार्ग पर अनेक दुर्घटनाएं होने से स्थानीय लोगों को जान गवाना पड़ा है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कई बार आन्दोलन किया। लोगों के असंतोष को देखते हुए शासन ने उक्त कार्य का ठेका सप्रीम इन्फ्रा कंपनी से वापस लेने का निर्णय ले लिया था।  जिससे कंपनी के अधूरे कार्य को पूरा करने की बड़ी चुनौती थी। जिसके उपाय के रूप में मनोर से वाडा और वाडा से भिवंडी मार्ग को जोड़ने का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया है। जिसके चलते  विश्व भारती फाटा से वडपा जंक्शन मार्ग का कार्य एमएमआरडीए के माध्यम से कराने का निर्णय नगर विकास मंत्री ने अधिकारी की बैठक में लिया है। इस मार्ग का संशोधित प्रवरूप तैयार है शीघ्र ही मार्ग निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है।  इस निर्णय से विश्व भारती फाटा से वडपा जंक्शन तक 7. 70 किमी लम्बा मार्ग पूरा होने से उक्त क्षेत्र के नागरिकों को लाभ मिलने वाला है। चार पादरी मार्ग बनने से अवागम में तेजी आयेगी और वाडा – भिवंडी की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। आज मंत्रालय में हुई बैठक में नगर विकास मंत्री के साथ ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ,ठाणे यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटील , एमएमआरडीए व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज को फिर सक्रिय करने के लिए संजीव कपूर को नियुक्त किया सीईओ

Aman Samachar

शहर की सड़कों की मरम्मत कराने का मनपा आयुक्त ने दिया अधिकारीयों को निर्देश

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा आयुक्त की उपस्थिति में हुई कार्रवाई 

Aman Samachar

लैंडस्लाइड की संभावना के कारण 14 जगहों के परिवारों को दूसरी जगह भेजा जाए – एड माधवी नाइक 

Aman Samachar

ठाणे मनपा भर्ती में सिर्फ़ मनपा क्षेत्र के उम्मीदवारों को मौका दिया जाए

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लॉन्च किया अपना क्यूआर साउंड बॉक्स

Aman Samachar
error: Content is protected !!