
ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे शहर और पालघर जिले में नवरात्रोत्सव के दौरान गरबा डांडिया के सुव्यवस्थित आयोजन, सजावट और समाज में जनजागरण के मुद्दों का निरक्षण कर जय परशुराम सेना फाउंडेशन अच्छे आयोजन के लिए प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी देते हुए भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य व फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 11 सदस्यीय निरीक्षण समिति को यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने वर्ष 1982 से शदीद स्मारक, पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का प्रथम स्मारक, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों समेत अब तक करीब 40 कार्यक्रम किए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। शर्मा ने बताया कि गणेशोत्सव का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में होर्डिंग बैनर बैनर लगाए जाते हैं। मंडलों द्वारा अलग अलग विषयों पर जनजागरण किया जाता है। भले ही सामाजिक मुद्दों पर जनजागरण के बैनर कम हो, लेकिन शासन प्रशासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। गणेशोत्सव में मूर्ति के श्रृंगार व पंडाल की सजावट और कलाकृति की प्रतियोगिता के लिए अनेक संस्थाएं निरीक्षण कर पुरस्कृत करती हैं।
गणेशोत्सव के बाद नवरात्रोसव ,दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्यौहार आ रहे हैं। समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, नशामुक्ति, युवापीढ़ी के लिए कैरियर मार्गदर्शन, बुराई के खिलाफ अच्छाई के मार्ग पर ले जाने जैसे जनजागरण को अधिक महत्व देने की आवश्यकता है। गणेशोत्सव जैसे नवरात्रोसव में भी सजावट और सामाजिक मुद्दों पर जनजागरण को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजक मंडलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से पहल करने का आह्वान किया गया है। शर्मा ने बताया फाउंडेशन की निरीक्षण समिति ठाणे शहर और पालघर जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में आयोजनों का निरीक्षण कर प्रथम , द्वतीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित करेगी। राष्ट्रीय समिति की बैठक के उपरांत आगे की रूपरेखा शीघ्र घोषित की जाएगी।


