Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने अपने मुख्यालय से शुरु किया `हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, ने रविवार को “हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत अपने वॉकथॉन का आयोजन किया। यह पहल आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान से प्रेरित था जिसका उद्देश्य भारत के राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय नागरिकों के दिलों के करीब लाना है।

        पीएनबी के द्वारका स्थित मुख्यालय से शुरु हुए इस वॉकथॉन में पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल ने बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों के साथ भाग लिया | इस अवसर पर बोलते हुए श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, पंजाब नैशनल बैंक, ने कहा: “हमें पीएनबी वॉकथॉन के माध्यम से `हर घर तिरंगा’ अभियान को मनाते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह वॉकथॉन हमारे देश के उन वीर शहीदों का सम्मान है जिन्होंने स्वाधीनता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान दिया | यह वॉकथॉन हमें देश को समावेशी, सहिष्णु और आत्म-निर्भर बनाने के हमारे समर्पण की भी याद दिलाता है। इस दिन को और भी अधिक यादगार बनाने और हमें अपनी मातृभूमि का बेहतर नागरिक बनने का स्मरण कराने के लिए हम अपने देश के नागरिकों से उनके घरों पर तिरंगा प्रदर्शित करने का अनुरोध करते हैं।”

      पीएनबी ने “हर घर तिरंगा” अभियान के हिस्से के रूप में आम जनता के बीच भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के वितरण व इसके प्रति जागरुकता बढ़ाई | पीएनबी अधिकारियों ने भारतीय तिरंगे का सम्मान व गरिमा को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

संबंधित पोस्ट

स्वराज्य महोत्सव पहल के तहत कोंकण भवन में हुआ सामूहिक राष्ट्रगान गायन

Aman Samachar

अस्पताल , बेड व एम्बुलेंस की जानकारी एक ही संपर्क नंबर पर उपलब्ध 

Aman Samachar

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तपोषण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

 मनपा प्रभाग रचना पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने न्यायालय में जाने का दिया संकेत 

Aman Samachar

जिला क्षय रोग केंद्र में एक और बाह्य रोगी विभाग 25 अप्रैल से होगा शुरू 

Aman Samachar

मनोरंजन का सस्ता एवम टीकाउ डिजिटल माध्यम एस एफ पिक्चर ओटीटी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!