
ठाणे ( यूनिस खान ) समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने वाले शिवशांति प्रतिष्ठान के संस्थापक एडवोकेट विनयकुमार सिंह का ‘ठाणे गुणीजन’ पुरस्कार के लिए चयन होने पर उनके समर्थकों ने खुशी व्यक्त किया है। उन्होंने ठाणेकरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस सम्मान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एडवोकेट विनयकुमार सिंह ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है। ठाणेकरों के प्रेम, विश्वास और सहयोग से ही मुझे समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने इस सम्मान के लिए माननीय उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी, माननीय महापौर सौ. शर्मिला रोहित पिंपलोळकर , नगरसेवक सुरेश कांबले तथा हितचिंतक हरि मेजर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
साथ ही अपने सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन देने वाले विधान परिषद सदस्य रविंद्र फाटक , बड़े भाई एवं पूर्व नगरसेवक एकनाथ भोईर तथा ज्येष्ठ नगरसेविका एकता एकनाथ भोईर वहिनी का भी उन्होंने विशेष रूप से आभार माना। एडवोकेट विनयकुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान वे शिवशांति प्रतिष्ठान की पूरी टीम, शिव परिवार की पूरी टीम, ठाणे मनपा के सभी सफाई कर्मचारियों, पर्यावरण प्रेमियों तथा पत्रकार बंधुओं को समर्पित करते हैं, जिनके सहयोग से सामाजिक कार्यों की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा, “आने वाले समय में भी पूर्ण निष्ठा, सेवाभाव और समर्पण के साथ ठाणे, मुंबई एवं संपूर्ण महाराष्ट्र के लिए कार्य करता रहूंगा और समाजहित में अपना योगदान निरंतर देता रहूंगा। अंत में उन्होंने सभी ठाणेकरों के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।


