Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

श्‍याम स्‍टील ने विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के साथ लॉन्‍च किया अपना नया टीवी विज्ञापन कैम्‍पेन  

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  प्राइमरी टीएमटी बार्स बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक श्‍याम स्‍टील ने बॉलीवुड ऐक्‍टर्स विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के साथ अपना नया टेलीविजन विज्ञापन कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है। नया टीवी विज्ञापन श्‍याम स्‍टील के “हमेशा के लिये स्‍ट्रॉन्‍ग’’ कैम्‍पेन का विस्‍तार है। यह कैम्‍पेन लोगों तक यह संदेश पहुंचाना चाहता है कि रिश्‍ते का मजबूत बंधन ताकत और लचीलेपन के सही संतुलन से मिलता है, जैसे कि श्‍याम स्‍टील फ्लेक्‍सी स्‍ट्रॉन्‍ग टीएमटी बार्स हैं। इस टीवी विज्ञापन को रेडिफफ्यूजन ब्राण्‍ड सॉल्‍यूशंस प्रा. लि. ने बनाया है और इसका प्रोडक्‍शन हाउस कॉर्नरस्‍टोन है। टीवी विज्ञापन का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया है।

        ताकत और लचीलेपन का संतुलन रिश्‍तों के आधार को मजबूत रखता है और यह बात श्‍याम स्‍टील ब्राण्‍ड के मूल दर्शन से भी मिलती-जुलती है। टीवी विज्ञापन इस विचार प्रक्रिया को साकार करता है कि जब आपके सपनों का घर श्‍याम स्‍टील फ्लेक्‍सी-स्‍ट्रॉन्‍ग टीएमटी बार्स से बनता है, तो उसमें ताकत और लचीलेपन का सही संतुलन होता है, जो आपके घर को हमेशा के लिये मजबूत बनाये रखता है।

        टीवी विज्ञापन कैम्‍पेन में विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा एक डायनिंग टेबल के पास बैठे होते हैं और डिनर पर उनके अंकल आते हैं। विराट और अनुष्‍का अपने चम्‍मच और कांटे से खाना शुरू करते हैं, लेकिन उनके अंकल हाथों से खाने लगते हैं। अपने अंकल को देखकर अनुष्‍का और विराट भी हाथ से डिनर करने लगते हैं और एक-दूसरे की तरफ मुस्‍कुराकर देखते हैं। जब रिश्‍ते में ताकत और लचीलेपन का सही संतुलन होता है, तब उसका आधार मजबूत हो जाता है, बिल्‍कुल स्‍टील की तरह, और वह लंबे समय तक टिका रहता है। इसी तरह से, जब घरों को श्‍याम स्‍टील फ्लेक्‍सी–स्‍ट्रॉन्‍ग टीएमटी बार्स से बनाया जाता है, तो वे ज्‍यादा सस्‍टेनेबल (स्‍थायी) होते हैं।

       टीवी विज्ञापन कैम्‍पेन के लॉन्‍च पर श्‍याम स्‍टील के डायरेक्‍टर श्री ललित बेरीवाला ने कहा, “कभी-कभी छोटी कोशिशें हमारे रिश्‍तों में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। घर पर अपने परिवार के साथ हमारा जो रिश्‍ता होता है, वह मजबूत आधार पर टिका होता है। इस कैम्‍पेन का नेरेटिव बतौर एक ब्राण्‍ड ताकत और लचीलेपन को महत्‍व देने के श्‍याम स्‍टील के सिद्धांत को संजोता है। विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा का स्‍टार पावर अपने लक्षित ग्राहकों के साथ खासकर क्षेत्रीय बाजारों में गहराई से जुड़ने में हमारे ब्राण्‍ड की मदद करेगा।”

       रेडिफफ्यूजन ब्राण्‍ड सॉल्‍यूशंस प्रा. लि. की सुश्री श्रीपर्णा गुप्‍ता ने कहा, “इस फिल्‍म में यह दिखाने के लिये रोजाना की आम स्थितियों की कहानी बयां की गई है कि रिश्‍तों में लचीलापन होने से वह सालों तक टिके रहते हैं। जैसे कि श्‍याम स्‍टील टीएमटी रिबार्स में मौजूद लचीलेपन और ताकत का सही संतुलन उनसे बनने वाले ढांचे को वर्षों तक मजबूत बनाये रखता है। विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा इस टीवी विज्ञापन में अपना जादू और स्‍टार पावर लेकर आए हैं, ताकि देश के कोने-कोने में दर्शकों से जुड़ने में मदद मिले।”

        श्‍याम स्‍टील विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के साथ अगस्‍त और सितंबर 2022 में और दो और टीवी विज्ञापन फिल्‍में लॉन्‍च करेगा। टीवी विज्ञापन कैम्‍पेन का प्रचार सब जगह किया जाएगा। टीवी विज्ञापन सिनेमाघरों और टीवी में न्‍यूज, खेल, मनोरंजन और जीईसी चैनलों के अलावा डिजिटल प्‍लेटफॉर्म्‍स पर दिखाया जाएगा। इसके बाद, संवाद को मौजूदा वित्‍त वर्ष के अंत तक बनाये रखने के लिये आउटडोर और प्रिंट कैम्‍पेन भी लाया जाएगा।

       श्‍याम स्‍टील 4500 करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर के साथ अब विस्‍तार की स्‍थायी रफ्‍तार पकड़ चुकी है और कोविड-19 महामारी से उत्‍पन्‍न हुई बाधाओं से उभर रही है। यह कंपनी नये भारत के निर्माण की अभिन्‍न भागीदार है और 2030-31 तक 300 मिलियन टन स्‍टील के उत्‍पादन का लक्ष्‍य पूरा करने में उल्‍लेखनीय योगदान देने के लिये प्रतिबद्ध है। श्‍याम स्‍टील ने सोनू सूद के अलावा ओलम्पिक पदक विजेताओं लोवलिना बोर्गोहैन और मनप्रीत सिंह को भी अपना बिल्‍ड इंडिया ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर बनाया हुआ है। विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा पहले से कंपनी का चेहरा हैं।

संबंधित पोस्ट

पादचारी पुल निर्माण पर करोड़ों खर्च करने के मुद्दे पर भाजपा – शिवसेना आमने सामने 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी की शहाड (कल्याण) में 10 मिलियन वर्ग-फुट के भूखंड को विकसित करने की योजना

Aman Samachar

कांग्रेस ने सांकेतिक भूखहड़ताल कर बजट लीक करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

भारत अगले 20 वर्षों में दुनिया भर में ऊर्जा की मांग में सबसे बड़ी वृद्धि देखेगा -इन्फोमेरिक्स

Aman Samachar

लाखों रूपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

डोलखांब विभाग के शिवसेना , राकांपा व कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!