Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

दिवा शील की खदान में 35 वर्षीय व्यक्ति डूबा , 20 जून से अबतक 8 लोगों की डूबने से मृत्यु

ठाणे [ युनिस खान ] खदान में भरे पानी में तैरने गया पैतीस वर्षीय व्यक्ति डूब गया है।  देर शाम तक खादान में तालश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगने व अँधेरा होने के चलते तलाशी अभियान रोक दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की शाम पांच बजे दिवा के दातिवली गाँव का रहने वाला देवेन रमेश दलवी [ 35 ] दिवा शील के खदान में भरे पानी में तैरने गया।  उसे पानी की गहराई का अंदाज न होने से वह उसमें डूब गया।  इसकी सूचना मिलते ही मनपा आपदा नियंत्रण , अग्निशमन दल व टीडीआरएफ के जवान मौके पर पहुँच कर तालश शुरू किया। लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं लगने पर तलाशी अभियान को रोक दिया गया है सुबह पुनः तलाश की जायेगी।  20 जून से अब तक 8 लोगों की तालाब व खादान में डूबने मौत होने की घटना हुई है।  इसके बावजूद इस प्रकार की घटनाएँ हो रही हैं।

संबंधित पोस्ट

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस की ओर से मुफ्त राशन वितरण

Aman Samachar

संघर्ष पुरस्कार से निसार अली सय्यद किए गए सम्मानित

Aman Samachar

श्‍याम स्‍टील ने विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के साथ लॉन्‍च किया अपना नया टीवी विज्ञापन कैम्‍पेन  

Aman Samachar

दिवा पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले उड़ानपुल में बाधा बनी 6 इमारतों पर मनपा का चला बुलडोजर 

Aman Samachar

दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर खुलने के बाद घोड़बंदर रोड पर भारी वाहनों की संख्या में आयेगी कमी 

Aman Samachar

रिश्वत रिश्वत लेने वाले नायब तहसीलदार सहित 2 लोग गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!