Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

लराम भगत उर्फ बाली सुजीत सुमन की फ़िल्म में बनेंगे खलनायक

रोहतास (बिहार) [ अमन न्यूज नेटवर्क ] निर्माता सुजीत सुमन अपनी आगामी भोजपुरी फ़िल्म रब ने बनाई जोड़ी के लिए बतौर खलनायक बलराम भगत उर्फ बाली को अनुबंधित किया हैं।संचु फिल्म्स के बैनर तले इसकी शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जाएगी। बाली नासरीगंज रोहतास बिहार के रहने वाले हैं और इन्होंने इससे पूर्व भी बतौर खलनायक ई तोहार किरिया में काम कर चुकें हैं। जैसा कि सुजीत सुमन ने बताया कि इन्होंने बाली को बतौर खलनायक अपनी फिल्म के लिए चयन किया हैं। जिसकी शूटिंग आगामी माह में किये जाने की संभावना हैं।
            वर्तमान में इस फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन जारी हैं।जल्दी ही फ़िल्म की टीम और अन्य कलाकारों की घोषणा की जाएगी।चूँकि, अभी सुजीत सुमन अपनी फिल्म सइयाँ हमार थानेदार को लेकर व्यस्त हैं।जो बनकर प्रदर्शन को तैयार हैं और बहुत जल्द रिलीज भी की जाएगी।रब ने बना दी जोड़ी एक पारिवारिक व मनोरंजक फ़िल्म होगी।जिसकी शूटिंग मुहूर्त के साथ बहुत जल्द बिहार में की जाएगी।
      बलराम भगत उर्फ बाली ने बताया कि उन्हें अभिनय का शौक बहुत पहलें से रहा हैं।लेकिन,अन्य क्षेत्रों की तरह अभिनय में अवसर पाना थोड़ा कठिन रहता हैं।बहरहाल लगातार प्रयास से उन्हें अभिनय में मौका मिला और वे अब अन्य भोजपुरी फिल्में करने जा रहें हैं।बाली ने सुजीत सुमन को फ़िल्म के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे बेहतर खलनायिकी से दर्शकों का दिल जीतेंगे।साथ ही सुजीत सुमन के भरोसे पर खरे साबित होंगे।

संबंधित पोस्ट

मोबाईल रिचार्ज के झांसे में सवा छह लाख रूपये की स्मार्ट ठगी 

Aman Samachar

3 दिन में 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला और 60 किलो प्लास्टिक जब्त

Aman Samachar

माजीवाडा से गायमुख मुख्य सड़क के दोनों ओर एवं सर्विस रोड की सफाई

Aman Samachar

जनसेवा संकल्प यात्रा के दौरान राजा भईया का अशफाक अहमद द्वारा जोरदार स्वागत 

Aman Samachar

10 वीं और 12 वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए मुंबई मंडल बोर्ड हेल्पलाइन और परामर्श सुविधा

Aman Samachar

गरीबों व मजदूरों को भाजपा ने वितरित किया खाद्यान्न सामग्री  

Aman Samachar
error: Content is protected !!