Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वयोवृद्ध नागरिकों , फ्रंटलाईन वर्कर्स ,आरोग्य कर्मी व व्याधिग्रस्त लोगों के लिए आज कोरोना टीकाकरण शुरू

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा क्षेत्र में 15 केन्द्रों में कोरोना का टीकाकरण आज से शुरू है। केंद्र व राज्य शासन के दिशानिर्देश के आधार पर मनपा क्षेत्र मन 60 वर्ष पूरा करने वाले  वयोवृद्ध नागरिकों , फ्रंट लाईन वर्कर्स , विविध व्याधिग्रस्त नागरिक व जिन आरोग्य कर्मचारियों का पंजीकरण नहीं हुआ है ऐसे लोगों के लिए कोरोना का टीकाकरण शुरू किया गया है। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के दौरान टीकाकरण केंद्र शुरू रहेंगे।  इस आशय जानकारी मनपा आयुक्त डा.   विपिन शर्मा ने दी है।

                 मनपा की ओर से 15 स्थानों पर टीकाकरण के लिए स्वतन्त्र केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर वैद्यकीय अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। वैद्यकीय अधिकारी की देखरेख में टीकाकरण मुहीम शुरू की गयी है। इसमें दादोजी कोडदेव स्टेडियम के आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर , ग्लोबल कोविड अस्पताल , साकेत , कलवा आरोग्य केंद्र ,छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल , कलवा , रोजा गार्डनिया आरोग्य केंद्र घोडबंदर रोड,  किसन नगर आरोग्य केंद्र , लोकमान्य नगर आरोग्य केंद्र , पोस्ट कोविड  सेंटर , माजीवाडा , वर्तक नगर आरोग्य केंद्र ,शील आरोग्य केंद्र , कोपरी मैटरनिटी केंद्र , मानपाडा आरोग्य केंद्र , मनोरमा नगर आरोग्य केंद्र , गांधी नगर आरोग्य केंद्र , कौसा आरोग्य केंद्र आदि स्थानों में टीकाकरण शुरू किया गया है किसी भी आरोग्य केंद्र पर जाने से पहले लाभार्थी कोविन एप्प , आरोग्य सेतु एप्प  पर पंजीकरण कर सकते हैं।  पंजीकरण के आधार पर टीकाकरण का समय दिया जायेगा। इस आशय की जानकारी मनपा की ओर से दी गयी है।

संबंधित पोस्ट

गरीबों की मदद करने वालों के चलते इंसानियत अभी भी जिन्दा है , बूट पालिस करने वाले की भावना

Aman Samachar

ब्रह्म फाउंडेशन की ओर से भाईंदर भव्य भागवत कथा का होगा आयोजन 

Aman Samachar

मेडिका ने किया एक सफलता पूर्वक रोबोटिक सर्जरी ,एक जटिल चिकित्सा इतिहास वाली गाईनी मरीज़ पर 

Aman Samachar

जरूरतमंद महिलाओं के लिए ‘धर्मवीर आनंद दीघे स्वयं रोजगार योजना’ शुरू करने की मांग

Aman Samachar

 जनसेवा की जानकारी के लिए एक सप्ताह तक बाजार में कलाकारों ने दिया सन्देश

Aman Samachar

कोंकण के शहरों में बाढ़ के खतरे को खत्म करने के लिए स्थायी उपाय किए जाएंगे- एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!