Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर से शहर में जंतुनाशक दवाओं का छिडकाव मुहीम शुरू

ठाणे [ युनिस खान ] शिवशांति प्रतिष्ठान एक सेवाभावी संस्था की ओर से स्वच्छ भारत समृद्ध भारत मुहिम के तहत लगातार सालों से स्वक्षता अभियान,पर्यावरण को लेकर प्लास्टिक रिसाइक्लिंग करती है। साथ ही सनातन धर्म का कही न कही अपमानित देखकर देवीदेवताओं के खंडित मूर्तियों और प्रतिमाओं को सड़कों के किनारे और पेड़ों के नीचे बिखरें पड़े उनको एकत्रित कर पंडित के द्वारा पूजा अर्चना कर विसर्जित किया जाता है। इसके अलावा संस्था शहर में स्थापित  महापुरुषों की प्रतिमाओं का साफ सफाई कर पुष्प हार अर्पित करने का भी कार्य करती है। तो वहीं कोरोना के संकटकाल में संस्था द्वारा लोगों को राशन व औषधी वितरीत की गई साथ ही मुफ़्त एंबुलेंस की सेवा भी दी गई ।
                     भाजपा ठाणे शहर व  शिवशांति प्रतिष्ठान के विशेष सहयोग से 22 वां स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कोरोना महामारी को देखते हुए शहर के वागले इस्टेट स्थित सावरकर नगर परिसर में कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव किया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान व संस्था के नियमों का शपथ लेकर किया गया। इस अवसर पर भाजपा ठाणे शहर जिला महासचिव  विलास साठे व शहर उपाध्यक्ष सुजय पत्की इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और शिव शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए सम्मान किया।
                       संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सभी को संस्था के सभी कार्यों के विषय में आये हुए लोगों को जानकारी दी और इसी तरह से कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक कार्य करने की बात कहीं।वहीं इंदिरा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ने इस कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय देकर इसको सफल बनाने के लिए आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह संस्था के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष – विक्रम भोईर, इंदिरानगर मंडल प्रभारी – योगेश दुबे, इंदिरा नगर महिला मोर्चा – अध्यक्षा इंदिरा वैष्णव , पूर्व नगरसेविका – वर्षा पाटिल , महिलामोर्चा शहर उपाध्यक्षा – मनीषा सिंह, इंदिरानगर मंडल उपाध्यक्ष – भोला गिरी , वार्ड अध्यक्ष – नीलेश मिश्रा के साथ प्रतिष्ठान के रंजित सिंह, अवि सिंह, श्यामा गिरी,  सूरज राजभर, सुधांशु विसोई व अन्य ने इसको सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉब वर्ल्ड बेनिफिट्स कस्टमर एंगेजमेंट प्रोग्राम किया लॉन्च

Aman Samachar

आधी रात के समय गाँवों के आसमान में ड्रोन उड़ने की घटाओं से ग्रामीणों में हडकंप 

Aman Samachar

मानसून की पहली बारिश में भिवंडी की सड़कें जलमग्न , जनजीवन अस्त व्यस्त  ,

Aman Samachar

 मदर्स रेसिपी के बेहद कुरकुरे आलू और साबूदाना पापड़ के साथ और अधिक उत्साह से उपवास का आनंद लीजिए 

Aman Samachar

बॉलीवुड हब के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड – उत्तराखंड पर्यटन मंत्री

Aman Samachar

शिक्षकों को प्रतिदिन एक समाचार , पत्रिका व पुस्तक पढना आवश्यक – जियाउर रहमान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!