Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बर्ड फ्लू के बारे में जिला प्रशासन सतर्क ,अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई – जिलाधिकारी

ठाणे [ युनिस खान ] जिले में बर्ड फ्लू के बारे में संपूर्ण आरोग्य यंत्रणा विशेष रूप पशु संवर्धन यंत्रणा अधिक सतर्क है। इसके लिए सावधानी व उपाय योजना की जा रही है ,जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं ,अफवाहों पर विश्वास न करने का आवाहन जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने किया है।

               जिले में बर्ड फ्लू के मुद्दे पर जिलाधिकारी कार्यालय में जिला स्तरीय यंत्रणा की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे , पशु संवर्धन उपायुक्त डा. विजय घुमाल ,ठाणे जिला पशुसंवर्धन अधिकारी ,जिला परिषद डा. लक्षमण पवार , उप वन संरक्षक हीरे समेत अनेक संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बर्ड फ्लू को रोकने के लिए जिले में 7 रैपिड रिस्पोंस टीम नियुक्त गयी है। इसके लिए प्रमुखता से सर्वेक्षण पूरा करने का जिलाधिकारी नार्वेकर ने निर्देश दिया है। पशु वैद्यकीय विभाग के साथ के साथ ग्रामपंचायत ,वन विभाग स्तर निगरानी का आदेश दिया गया है। जिले में पक्षी स्थानान्तरण के लिए जो कुछ जगह है उसका विशेष ध्यान देने का वन विभाग को निर्देश दिया गया है। जिले  में  पशु संवर्धन अधिकारी की निगरानी में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में आने वाली शिकायतों पर शासन के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। कौवे ,तोता ,बकुला ,या स्थानांतरित होने वाले पक्षी मृत होने की जानकारी मिलते ही तत्काल सूचना देने के लिए कहा गया है। इसी तरह पोल्ट्री फार्म में पक्षियों में हमेशा से अधिक पक्षी के मरने की घटना की तत्काल निकट के पशु वैद्यकीय दवाखाने के जानकारी देने व जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के ०२२- २५६०३३११  व पशु संवर्धन आयुक्तालय के १८००२३३०४१८ नंबर पर सुचना देने के लिए कहा गया है।  नागरिक मृत पक्षी का पोस्ट मार्टम या उसे ठिकाने लगाने का काम न करें।  ऐसा आवाहन जिलाधिकारी नार्वेकर ने किया है। बर्ड फ्लू के बारे में गलत जानकारी के आधार पर दिशाभूल किया या अफवाह फ़ैलाने का कार्य किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाने के संकेत जिलाधिकारी न दिया है। पोल्ट्री फ़ार्म में काम करने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाने , सेनिटायजर व स्वच्छता का पालन करने की सलाह दी गयी है। फुटकर व होलसेल विक्रेताओं से सावधानी बरतने का निर्देश जिलाधिकारी नार्वेकर ने दिया है। अंडा व चिकन मांस 70 अंश सेंटीग्रेड तापमान पर पकाकर खाने विषाणु निष्क्रिय होने से अंडा व चिकन मांस खाना पूरी तरह सुरक्षित है।  जिलाधिकारी नार्वेकर ने आवाहन किया है कि नागरिक किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

संबंधित पोस्ट

मणिपाल हॉस्पिटल्स ने विश्व हृदय दिवस पर शुरू की दूरदर्शी अभियान

Aman Samachar

कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए समाजसेवी डॉ सचिन सिंह का अभिनंदन

Aman Samachar

कोरोना काल में सेवा देने वाले डाक्टरों व आरोग्य कर्मियों की 3 माह का वेतन न मिलने पर आरोग्य अधिकारी पर बरसे महापौर

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण मेंकोरोना प्रतिबंधक उपायों का जिप सीईओ ने लिया जायजा लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सीएसआर के अंतर्गत 3000 पौधों का वृक्षारोपण

Aman Samachar

गणेशोत्सव शांतिपूर्ण, सुचारू और दुर्घटना मुक्त हो – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

Aman Samachar
error: Content is protected !!