Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिडबी ने  सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड के तहत तमिलनाडु सरकार को पहली मंजूरी प्रदान की

मुंबई : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के प्रचार, वित्तपोषण और विकास में संलग्न प्रमुख वित्तीय संस्थान, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने आज तमिलनाडु विधानसभा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में तमिलनाडु सरकार को सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड (एससीडीएफ) के तहत पहली मंजूरी प्रदान की है।

सैद्धांतिक अनुमोदन पत्र श्री सिवसुब्रमणियन रमण, आईए एंड एएस, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, सिडबी द्वारा श्री एम. के. स्टालिन, तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, डॉ पलानीवेल थियागा राजन, वित्त मंत्री,  श्री थंगम थेन्नारासु, उद्योग मंत्री, श्री टी.एम. अनबरासन, ग्रामीण उद्योग मंत्री, श्री वी. इराई अंबू, आईएएस, मुख्य सचिव, श्री एस. कृष्णन, आईएएस, वित्त सचिव, श्री एन. मुरुगनंदम, आईएएस, प्रमुख सचिव – उद्योग, श्री वी. अरुण रॉय, आईएएस, एमएसएमई सचिव   की गरिमामयी उपस्थिति में सौंपा गय  इस अवसर पर  श्रीमती चित्रा के.आलै,  मुख्य महाप्रबंधक, सिडबी, डॉ. आर.के. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक, सिडबी और श्री रवींद्रन ए. लक्ष्मणन, महाप्रबंधक और क्षेत्रीय प्रमुख, सिडबी, चेन्नई की भी उपस्थिति रही।

 सिडबी द्वारा एससीडीएफ के अंतर्गत राज्य सरकार को मौजूदा विभिन्न क्लस्टर के उन्नयन और तमिलनाडु राज्य में नई औद्योगिक मूलभूत ढांचे से संबंधित सुविधाओं के विकास के लिए परियोजना-विशेष पर केंद्रित नम्य /लचीली लागत की ऋण सहायता प्रदान की जाएगी।

सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री सिवसुब्रमणियन रमण, आईए एंड एएस ने कहा, “उन क्षेत्रों / उप-क्षेत्रों में क्लस्टर पर जोर दिया जाएगा जो राज्य में एमएसएमई को सीधे लाभ पहुंचा सकते हैं और उन्हें ‘नेक्स्ट‘ के स्तर पर ला सकते हैं, जिससे वे जीवंत रूप में उभरें, मूल्य श्रृंखला पर उच्च स्थिति प्राप्त करें और  आत्मसमर्थित बनें। सिडबी द्वारा इन समर्थित क्लस्टरों में चैनलाइज़ किए जा रहे अनुकूलित प्रत्यक्ष ऋण उत्पाद इसमें संपूरक होंगे, जो अन्य संस्थानों द्वारा अपनाए और दोहराए जाने के लिए एक दृष्टांत बनेगा। जरूरत के आधार पर सिडबी प्रौद्योगिकी, कौशलीकरण/कौशलउन्नयन, ऊर्जा दक्षता, बाजार और क्रेडिट कनेक्ट से संबंधित चुनिंदा समूहों में सॉफ्ट इंफ्रास्ट्रक्चर मुद्दों का समर्थन करने की अपेक्षा की जांच भी करेगा। अंबत्तूर चमड़ा क्लस्टर में एक प्रायोगिक परियोजना का शुभारंभ किया गया है।

 श्री यूके सिन्हा की अध्यक्षता में एमएसएमई पर विशेषज्ञ समिति ने एमएसएमई विकास और प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकारों के साथ सिडबी के अधिक संकेंद्रित जुड़ाव की सिफारिश की है, जिसमें उद्योग क्लस्टरों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए राज्य सरकारों को कम लागत पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता क्षेत्र की कमी (पीएसएस) फंड का उपयोग शामिल है। तदनुसार, सिडबी ने 11 राज्यों – असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और तमिलनाडु में परियोजना प्रबंधन इकाइयों (पीएमयू) की स्थापना की है।

.

संबंधित पोस्ट

माईबिलबुक ने लॉन्‍च की पीओएस बिलिंग, रिटेलर्स व फ्रैंचाइज़ीज के लिए बिलिंग और इन्वेंटरी का समाधान

Aman Samachar

अब फ्यूचर जेनेराली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान से पाएँ उच्चतर सुनिश्चित आमदनी

Aman Samachar

कल्याण नाका से धामणकर नाका तक विधायक की मांग पर मिली अतिरिक्त बस सेवा 

Aman Samachar

कंपनी में लगी आग से सात गाले जलकर ख़ाक ,बड़ा हादसा टला 

Aman Samachar

ठाणे में महाराष्ट्र की पहली प्रीपेड ऑटो रिक्शा पहल शुरू – एड निरंजन डावखरे

Aman Samachar

सुझाव और आपत्तियों पर विचार किए बगैर रिंग मेट्रो का काम शुरू न करें – मनोज प्रधान

Aman Samachar
error: Content is protected !!