Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा में भाजपा गटनेता पद पर मनोहर  डुंबरे की नियुक्ति की महापौर ने महासभा में की घोषणा 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा में भाजपा गटनेता पद पर नगर सेवक मनोहर  डुंबरे को चुना गया है। पार्टी द्वारा उन्हें गटनेता नियुक्त किये जाने के बाद आज महापौर नरेश म्हस्के ने उन्हें गटनेता निर्वाचित घोषित करते हुए स्वागत किया है।  भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व विधान परिषद्  सदस्य एड निरंजन डावखरे ने अपनी पार्टी नगर सेवक डुंबरे को गटनेता का नियुक्ति पत्र दिया था।  आज महासभा  दौरान महापौर म्हस्के ने  डुंबरे को मनपा ने भाजपा गटनेता चुने जाने की घोषणा किया है।

                 नगर सेवक डुंबरे घोडबंदर रोड के विकसित इलाके की समस्याओं को उठाते रहे हैं। वे पातलीपाडा , डोंगरीपाडा ,हीरानंदानी इस्टेट , ब्रम्हांड , कोलशेत ,आदि इलाके की समस्याओं को सुलझाने के लिए गत 9 वर्षों से प्रयास कर रहे हैं। घोडबंदर रोड इलाके की पानी समस्या , डोंगरी पाडा की पानी पाईप में कपड़ा फसने से उत्पन्न  समस्या को उजागर किया। वायु सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र से कोलशेत आदि परिसर के नागरिकों की समस्याएँ हो या कोरोना काल में गरीबों व जरुरतमंदों की मदद करने , क्वारंटाइन सेंटर की समस्याओं को उठाने का काम किया। अर्पण फ़ौंडेशन के माध्यम से घोडबंदर रोड इलाके  में सामाजिक , सांस्कृतिक कार्यक्रम , ब्रम्हांड महोत्सव के आयोजन व पातलीपाडा टेकडी पर वृक्षारोपण आदि सफल कार्य कर लोगों में अपनी पैठ बनाने में सफल रहे हैं। डुंबरे को गटनेता चुने जाने पर महापौर म्हस्के , उपमहापौर पल्लवी कदम , विरोधी पक्षनेता  अशरफ शानू पठान , सभागृह नेता अशोक वैती , भाजपा के वरिष्ठ नगर सेवक संजय वाघुले आदि ने स्वागत किया।

संबंधित पोस्ट

स्वराज्य महोत्सव पहल के तहत कोंकण भवन में हुआ सामूहिक राष्ट्रगान गायन

Aman Samachar

लोकल ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला की आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया जान 

Aman Samachar

नाका मजदूरों को शेड , पानी व सुरक्षा देने की असंगठित मजदूर यूनियन ने मनपा से की मांग

Aman Samachar

पातलीपाड़ा “जंगल बचाओ” अभियान ने कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री से लगायी गुहार 

Aman Samachar

राज्य परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खोपट एसटी बस डिपो का दौराकर दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

   बैंक ऑफ़ बड़ौदा प्रत्येक संवितरित ऑटो और होम लोन के साथ एक पौधा लगाएगा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!