Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उर्दू चैनल मुंबई की इंटर कालजेट अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार 

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंबई विश्वविद्यालय कालीना कैंपस में स्थित मराठी भाषा भवन हाल में उर्दू चैनल मुंबई द्वारा इंटर कालजेट अंताक्षरी का आयोजन किया गया।उक्त स्पर्धा में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज भिवंडी की ओर से दो छात्राओ अंसारी फलक और अंसारी सना (11वीं विज्ञान ए)पर आधारित एक टीम ने भाग लिया।सभी राउंड के मुकाबलों मे शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना वर्चस्व कायम रक्खा।
         हर्ष का विषय है कि हमारी टीम को सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन की बुनियाद पर निर्णायक मंडल ने प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया।विजेता टीम को कार्यक्रम में आए अतिथियों ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।गौरतलब हो कि रईस जूनियर कॉलेज भिवंडी टीम की छात्रा अंसारी सना को ‘बेस्ट बैत ख्वां’ विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।रईस जूनियर कालेज टीम की इस शानदार सफलता पर कोकन मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष तल्हा फकीह, सचिव सोहेल फकीह,स्कूल और कॉलेज कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,प्रधानाचार्य जियाउर्रहमान अंसारी,उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी, सहायक मुख्यध्यापक मुख्लिस मदू,सुपरवाईजर्स असरार पठान,फिरोजुद्दीन शेख,सिब्तैनकशेलकर,वाईसीएमओयू अध्यन केंद्र के समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी और संपूर्ण स्टाफ की ओर से पुरस्कृत छात्राओं और मार्गदर्शक शिक्षकों सुफिया मोमिन और आफताब आलम खान को बधाई दी जाती है।

संबंधित पोस्ट

क्षय एवं कुष्ठ रोग के मरीजों की जानकारी देकर करें सहयोग- डा बुशरा सैयद 

Aman Samachar

वसंत पंचमी पर नन्हें बच्चों ने किया सरस्वती पूजा

Aman Samachar

वरिष्ठ आयपीएस अधिकारी जयजीत सिंह ठाणे पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला

Aman Samachar

जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए पचपन से ही सदाचार व शिष्टाचार की शिक्षा देना चाहिए – राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

Aman Samachar

महिला उत्पीड़, घोटाले, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या पर प्रधानमंत्री मोदी जवाब देंगे क्या- डा जितेन्द्र आव्हाड  

Aman Samachar

रैली के माध्यम से छात्रों ने दिया मतदान करने का सन्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!