Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

आयुक्त बंगले के सामने जॉगर्स ट्रॅक ,बागीचा बना शराबियों का अड्डा, नागरिक परेशान

भिवंडी [ एम हुसैन ]  महानगरपालिका क्षेत्र में बागीचा की दुर्व्यवस्था  होने के कारण  एनएन वऱाल तालाब के बगल में वराला निवास है जो महानगरपालिका आयुक्त का निवासस्थान है । इसी बंगले के साामने तालाब के समीप बनाए गए जॉगर्स ट्रॅक  की  दुुुर्व्यवस्था हुई है।  गौरतलब है कि 2007 के समय लगभग 17 करोड रुपया खर्च करके वऱाल तालाब संवर्धन व सुशोभीकरण किया गया था जिसमें इस जॉगर्स ट्रॅक का निर्माण किया गया था। परंतु  इस बागीचा सहित जॉगर्स ट्रॅक पर महानगरपालिका प्रशासन ,लोकप्रतिनिधि व उद्यान विभाग द्वारा  सुरक्षा सुुविधा करने के लिए दुर्लक्ष किया जा रहा है इसलिए उक्त जॉगर्स ट्रॅक झाड झंखाडी की संख्या में भी वृद्धि हुई है जिसके कारण पैदल चलने वालों के लिए उपयोगी नहीं रह गई है। रात के समय यहां  असंख्य में लोग एकत्रित होकर शराब पिया करते हैं इसलिए यहां शराब की खाली बोतल और चखने का प्लेट मिलता है। तालाब के पास की संरक्षक दीवार अंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण जॉगर्स ट्रॅक धोकादायक बना हुआ है।
 आश्चर्य की बात यह है कि उक्त जॉगर्स ट्रॅक के ठीक सामने मनपा आयुक्त का निवास स्थान है और इनकी आंख के सामने ही जॉगर्स ट्रॅक की दुर्व्यवस्था हो रही है परंतु उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है इस प्रकार की चर्चा स्थानीय नागरिकों द्वारा की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

Coronavirus pandemic: BCCI suspends all domestic tournaments including Irani Cup

Admin

हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, RIL और HDFC के शेयर टूटे

Admin

जब पहली बार किसी गेंदबाज ने पूरी टीम को किया ढेर, 64 साल के बाद भी है विश्व रिकॉर्ड

Admin

Remembering Stephen Hawking: Books and quotes from the scientist that prove his genius

Admin

एयर इंडिया की 2,800 फ्लाईट्स से तीन लाख से ज्यादा भारतीयों की हुई वापसी

Admin

नाले में कार गिरने से चार लोग मामूली घायल

Aman Samachar
error: Content is protected !!