Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

नवरात्रोत्सव व बत्तकमा उत्सव सादगी के साथ मनाने का पुलिस ने किया आवाहन

भिवंडी [ एम हुसैन ] शनिवार से नवरात्रोत्सव का आयोजन होने जा रहा है . नवरात्रोत्सव के दौरान क़ानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस पहले से सक्रीय हो गयी है . पुलिस ने भिवंडी  नवरात्रोत्सव के कार्यक्रम सादगी के साथ मनाने का आवाहन किया है . इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते आयोजनों के लिए सरकार की गाईड लाईन जारी है जिसके अनुसार ही आयोजन किये जाने हैं . इस प्रकार का आवाहन शहर पुुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष कोकाटे ने किया है। 
               गौरतलब है कि नवरात्रौत्सव  के अवसर पर शहर में जगह-जगह दुर्गादेवी उत्सव के साथ ही तेलंगाना व आंध्रप्रदेश राज्य के भिवंडी में सुख शांति से रहने वाले लाखों तेलुगू भाई ,बहनों द्वारा बत्तकमा पर्व बडे उत्साह के साथ मनाया जाता है . परंतु  शहर में  23 मार्च से लॉकडाउन के कारण धार्मिक उत्सव व सार्वजनिक कार्यक्रमों पर लगाया गया प्रतिबंध महाराष्ट्र में  आज तक कायम है . इसी प्रकार आगामी दिनों में दुर्गादेवी व बत्तकमा उत्सव का आयोजन करने वाले नागरिकों द्वारा स्वयं सपरिवार आरोग्य विषय पर चिंता करते हुए इस पवित्र पर्व को सादगी के साथ मनाया जाना चाहिए .इस प्रकार का आवाहन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष कोकाटे ने किया है . सार्वजनिक दुर्गा मंडल व स्थानिक प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुसार पूर्व परमीशन लेकर उत्सव मनायें  ,गरबा कार्यक्रम का आयोजन न करें , सार्वजनिक मंडल 4 फुट तथा घरेलू 2 फुट की मूर्तीं स्थापित करें,हो सके तो थर्माकोल की मूर्ती की स्थापना बिलकुल न करें एवं  विसर्जन घर में ही करें , सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन न करते हुए आरोग्य विषयक उपक्रम जैसे रक्तदान शिविर , मास्क, सॅनिटायजर का वितरण करने आदि आयोजित करें,आरती करते समय सोशल डिस्टनसिंग नियम का पालन एवं मुंह पर मास्क लगाने तथा ध्वनी प्रदूषण नियमों का पालन करें .प्रशासन द्वारा लागू किये गये  नियमानुसार मंडप तैयार करने ,मंडप में  निर्जंतुकीकरण एवं थर्मल स्क्रिनींग की व्यवस्था करें ,दुर्गा देवी आगमन एवं  विसर्जन के अवसर जुलूस न निकालें इस प्रकार की कानूनी जानकारी कार्यकर्ताओं को कोकाटे ने दी है . शहर पुलिस स्टेशन में आयोजित की गई उक्त  बैठक में  लगभग 50 दुर्गा देवी उत्सव मंडल अध्यक्ष एवं सदस्य, बत्तकमा आयोजक कार्यकर्ता,शांतता कमिटी सदस्य उपस्थित थे .

संबंधित पोस्ट

रोटरी क्लब और शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सीएसआर फंड से मनपा स्कूलों को उपकरण भेंट किया

Aman Samachar

ठाणे जिले का बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत आया ,कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अव्वल 

Aman Samachar

नायलॉन व कांच कोटिंग रस्सियों पर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में प्रतिबंध – पुलिस आयुक्त 

Aman Samachar

संपत्ति कर व पानी बिल जमा करने की अभय योजना की अवधि 31 मार्च तक बढ़ी 

Aman Samachar

ठाणे विद्यासेवक पतपेढी ने मृत सदस्यों का सवा करोड़ रुपए का कर्ज किया माफ़

Aman Samachar

स्वच्छ अभिनव प्रौद्योगिकी चुनौती” में रामराव आदिक संस्थान, नेरुल प्रथम  

Aman Samachar
error: Content is protected !!