Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अधूरे विकास कार्य 15 दिन में पूरे नहीं हुए तो राज्य सरकार से करेंगे जांच की मांग -अशरफ पठान

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा कौसा क्षेत्र में ठेकेदारों के शुरू कार्य अधर में पड़े है जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही है। मनपा अधिकारी व ठेकेदारों में मिलीभगत से विकास कार्य समय पर पूरे नहीं किये जा रहे है।  इस आशय का आरोप लगाते हुए मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने लगाया है।  उन्होंने चेतावनी दी है की 15 दिनों में काम पूरा नहीं किया गया तो अधिकारीयों व ठेकेदारों की जांच के लिए राज्य सरकार के पास जायेंगे।

विरोधी पक्षनेता पठान आज मुंब्रा कौसा इलाके के विकास कार्यों का निरिक्षण करने के लिए दौरा किया। इस दौरान अनेक विकास कार्य अधेरे दिखाई दिया जिन्हें ठेकेदारों ने पूरा नहीं किया है। इस में पानी की पाईप लाईन बिछाने ,यूटीडब्ल्यूटी , भूमिगत केबल , मल निस्सारण ,आदि कार्य अधूरे पड़े है। पठान ने कहा कि रुके कामों के बारे में नगर सेवक अनेक बार अधिकारीयों से शिकायत करते हैं।  अधिकारी और ठेकेदारों में सांठगाँठ होने से उनपर कोई असर नहीं पड़ता है। अनेक कार्यों का बिल भी पास हो जाता है जिसके लिए कार्यकारी अभियंता जिम्मेदार हैं। सड़क विस्तारीकरण पर करोड़ों रूपये खर्च किये गए अनेक दुकानदार विस्थापित हुए है।  लोगों की सुविधाएं मुहैया नहीं करायी जा रही है विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि 15 दिनों में अधेरे विकास कार्य पूरे नहीं हुए तो अधिकारीयों व ठेकेदारों की राज्य सरकार से जांच की मांग करेंगे। उन्होंने चार ठेकेदारों को मनपा की काली सूची में डालने की मांग की है।  पठान ने कहा है कि यूटीडब्ल्यूटी का काम सह्याद्री ,मल निस्सारण का काम के ई इन्फ्रा , वाटर रिमोल्डिंग का काम शयानो , अंडर ग्राउंड केबल डालने का काम सागर साईं ठेकेदार की ओर से शुरू किया गया है। उक्त कार्य अधूरे पड़े हैं नगर सेवकों के पूंछने पर उन्हें उचित तरीके से जवाब नहीं दिया जाता है।  महिला नगर सेविकाओं से तमीज से बात नहीं की जाती ऐसे ठेकेदारों का नाम मनपा की  काली सूची में डालने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

वाऊ सिनेमा का प्रथम वर्षगांठ समारोह में बॉलीवुड फिल्म ब्लडी इश्क का मुहूर्त

Aman Samachar

झारखंड की पहली हिंदी टीवी सीरियल कहानी किस्मत की यूट्यूब पर मुफ़्त देखें

Aman Samachar

एनएआर-इंडिया परियोजनाओं को देश भर के 2000 रियलटर्स के साथ 1000 करोड़ रुपये के व्यवसाय का लक्ष  

Aman Samachar

एक लाख 15 हजार रूपये की मेफेड्रीन पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

सुप्रीम कोर्ट से आर्थिक दुर्बल स्वर्णो के 10 फीसदी आरक्षण को हरी झंडी मिलने पर जश्न 

Aman Samachar

संपत्ति कर व पानी की बिल वसूली का लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारीयों पर गिर सकती है मनपा की गाज

Aman Samachar
error: Content is protected !!