Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर को हुक्का पार्लर मुक्त करने के लिए विशेष दस्ता नियुक्त – संजय केलकर

 ठाणे [ युनिस खान ] शहर में अनधिकृत रूप से चलने वाले  हुक्का पार्लर-डांस बार कल्चर ठाणे की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को धूमिल कर रहा है।  इसके खिलाफ विधायक संजय केलकर की कोशिश सफल हो रही है। पुलिस प्रशासन ने ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए स्वतंत्र टीम बनाई है।
        विधायक केलकर ने फरवरी में हुक्का पार्लर मुक्त ठाणे आंदोलन की शुरुआत की थी।  उन्होंने स्थानीय पुलिस थानों, पुलिस आयुक्त , गृह मंत्री , विधायकों आदि को पत्र देकर सीधे इस मुद्दे को उठाया।  उस समय कार्रवाई की सुगबुगाहट थी, लेकिन हुक्का पार्लर पब, अनधिकृत डांस बार चालकों से मिलीभगत के चलते दिखावे की कार्रवाई की गयी।
        अंत में विधायक केलकर ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को तलब कर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए और स्वतंत्र टीम गठित की। उन्होंने यह भी बताया कि बीती रात तलाशी अभियान चलाया गया था।
         विधायक  केलकर ने अनाधिकृत हुक्का पार्लर और बार की सूची आयुक्त को सौंपी है।  2018 के अध्यादेश के तहत हुक्का पार्लर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ठाणे में हाल ही में एक युवक की नशे की वजह से मौत हो गई है।  ठाणे एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक शहर है, हुक्का पार्लर का शहर नहीं। हुक्का पार्लर मुक्त करने के लिए निकट भविष्य में शहर के नागरिक सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेंगे। इस आशय का संकेत विधायक केलकर ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

न बैंड बाजा न शहनाई बगैर दहेज की शादी सम्पन्न

Aman Samachar

शिल्पी राज का वीडियो गाना गरम जिलेबी वॉच टाइम एंटरटेनमेंट पर रिलीज

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बॉब वर्ल्ड गोल्ड किया लॉन्च 

Aman Samachar

महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर श्री ठाणे जैन महासंघ की महायात्रा

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए हिंदी संगोष्ठी

Aman Samachar

 45 लाख रूपये की लूट मामले में तीन पुलिस समेत चार गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!