Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

विकास कार्यों के लिए निधि उपलब्ध कराने की स्थानिक नगर सेविकाओं ने आयुक्त से की मांग

भिवंडी [ एम हुसैन ] भिवंडी मनपा क्षेत्र के कामतघर ताडाली जैसे निवासी क्षेत्र में पहले से ही रास्ते की दुर्व्यवस्था बनी हुई है , भूूूमिगत गटर योजना के ठेकेदारों ने परिसर के ब्रम्हानंद नगर इलाके में काम करते समय खोदकाम करके रास्ता पूरा करते समय व्यवस्थित दुरुस्ती नहीं किया है  जिसके कारण बरसात में स्थानिक नागरिकों को यहां आवागमन के समय अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उक्त समस्याओं के समाधान के लिए इस इलाके के  रास्तों की दुरुस्ती के लिए निधि तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराने की मांग स्थानीय नगर सेविका अस्मिता राजेश चौधरी , योगिता महेश पाटील ,दीपाली दिनेश पाटील के नेतृत्व एक प्रतिनिधि मंडल ने मनपा आयुक्त डॉ पंकज आशिया से  मिलकर कर की है। उक्त प्रतिनिधि में पूर्व  नगर सेविका कल्पना शर्मा, भाजपा उपाध्यक्षा सत्वशील जाधव, देवशीला औवटे, अनिता गुप्ता,उर्मिला पांडे, सविता यादव, आशा सरदार, लाता खरात आदि महिलाएं शामिल थीं।
       उल्लेखनीय है कि कामतघर ताडाली के मुख्य रास्ते से सटे मलयुक्त पानी बहने से गटर की दुर्व्यवस्था हो गयी है। इसके बावजूद भी गटर की सफाई न करने से रास्ते पर गणेश मंदिर परिसर में मलयुक्त पानी रास्ते पर बहते रहता है जिसके कारण यहां के नागरिकों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार परिसर की अनेक स्ट्रीट लाइट बंद हो गए हैं। जिसकारण  परिसर में चोऱी आदि की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इसलिए रास्ते की लाइट की दुरुस्ती ठेकेदारों द्वारा अविलंब कराया जाए। इस प्रकार की मांग की है ।उक्त अवसर पर ज्ञापन स्वीकारते हुए मनपा आयुक्त डॉ पंकज आशिया ने बहुत जल्द कार्यवाही करने के लिए आश्वासन दिया है।

संबंधित पोस्ट

  अनधिकृत रेती माफिया पर तहसीलदार की कारवाई , 30 लाख का बार्ज जप्त

Aman Samachar

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सामान्य तरह से होली मनाने का आवाहन 

Aman Samachar

डॉ ख़लीलुद्दीन तुमानदार की पुस्तक का विमोचन समारोह संपन्न 

Aman Samachar

शिवसेना शाखा पर कब्जे को लेकर एकनाथ शिंदे गुट को उद्धव ठाकरे ने दी चुनौती 

Aman Samachar

पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने के लिए नपूर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करें -रज़ा अकादमी

Aman Samachar

वायु प्रदुषण रोकने के लिए 140 वाहनों की जांच कर मनपा ने वसूला 7 लाख ,22 हजार रूपये दंड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!