Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार प्राप्त

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पीएनबी, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय द्वारा उद्यमी-भारत कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022” में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने और विकास में पीएनबी के योगदान के लिए माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया तथा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल द्वारा ग्रहण किया गया।

      पीएनबी की ओर से प्रतिष्ठित सम्मान स्वीकार करते हुए, श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, ने कहा, “भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाना पीएनबी के लिए एक बड़े गौरव की बात है। मैं केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय का एक ऐसा मंच प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं जिसने उद्यमिता (विनिर्माण और सेवाएं), उत्पाद की गुणवत्ता, नवाचार और भी बहुत कुछ का अंगीकार करते हुए एमएसएमई के विकास को लगातार प्रोत्साहित किया है। मैं सभी उद्यमियों को उनकी सफलता की यात्रा में हम पर भरोसा करने के लिए विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं। यह सम्मान ग्राहक-केंद्रित उत्पाद और सेवाएं प्रदान करके देश भर में एमएसएमई के विकास के प्रति पीएनबी की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

         देश भर में एमएसएमई के विकास और संवर्धन के लिए राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों, आकांक्षी जिलों, संस्थानों या व्यक्तियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई श्रेणियों में भी राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

संबंधित पोस्ट

सीआईआई और आईटीसी होटल ने स्विस प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स के लिए EHL ग्रुप के साथ मिलाया हाथ 

Aman Samachar

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रेसिडेंट इस्टेट में पीएनबी की पुनर्निर्मित शाखा का किया उद्घाटन 

Aman Samachar

छुट्टी में कर्मचारी की कमी पर डा सुरेश कुमार यादव ने वैक्सीनेशन की उठाई जिम्मेदारी

Aman Samachar

पत्रकार दिवस पर कोरोना से मृत चार पत्रकारों के परिजनों को एक एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया

Aman Samachar

विधायक जीतलाल पटेल ने जन समस्या की सुनवाई कर निराकरण का दिया भरोसा

Aman Samachar

 अच्छी सेहत व तंदुरुस्ती के संदेश पहुंचाने के लिए न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने एम.एस. धोनी के साथ साझेदारी की

Aman Samachar
error: Content is protected !!